---Advertisement---

Budget 2026: बजट पर राहुल का तंज बोले- सब नजरअंदाज, पीएम मोदी ने अपार मौकों का हाई-वे वाला बताया

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Budget 2026: बजट पर राहुल का तंज बोले- सब नजरअंदाज, पीएम मोदी ने अपार मौकों का हाई-वे वाला बताया

Budget 2026:नई दिल्ली। निर्मला सीतारमण मोदी कार्यकाल के दौरान वित्त मंत्री के रूप में लगातार अपना 9वां बजट भाषण संसद में पेश किया. अब बजट को लेकर अलग-अलग दलों के नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है. विपक्ष ने बजट पर निराशा जताई है.

बजट ऐसे समय में पेश किया गया है, जब ट्रंप टैरिफ से बनी ट्रेड वॉर की स्थिति ने ग्लोबल टेशन को बढ़ाया है. ऐसे में जब भू-राजनीतिक अनिश्चितता गहराई हुई है और इन चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार की तरफ से बजट में कई बड़े ऐलान किए जाने की उम्मीद जताई गई. हालांकि, यह आम बजट आने वाले वित्तीय वर्ष में सरकार की आर्थिक नीतियों की दिशा तय करेगा.

बजट में पश्चिम बंगाल का जिक्र नहीं, अभिषेक बनर्जी ने कहा

तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि, केंद्रीय वित्त मंत्री ने 1 घंटा 25 मिनट तक बात की. इस पूरे समय में, पश्चिम बंगाल का एक बार भी जिक्र नहीं हुआ. बनर्जी ने कहा कि, इस बजट में युवाओं, किसानों या रोजगार का भी जिक्र नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि, यह बजट बिना चेहरे का, बिना आधार का और बिना सोच वाला है.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn