---Advertisement---

बुकिंग आपकी, सिलिंडर किसी और का, गैस एजेंसी पर कालाबाजारी के आरोप,उपभोक्ता ने खोल दी पोल

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

बुकिंग आपकी, सिलिंडर किसी और का, गैस एजेंसी पर कालाबाजारी के आरोप,उपभोक्ता ने खोल दी पोल

सतना/मैहर। मैहर जिले के शहरी क्षेत्र में रसोई गैस वितरण को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आई हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुकिंग के बावजूद समय पर गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा, जबकि वही सिलिंडर खुले बाजार में अधिक दाम पर उपलब्ध कराया जा रहा है। शिकायतकर्ता त्रिवेणी प्रसाद पांडे ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में दर्ज शिकायत (क्रमांक 37292810) में बताया कि उनका गैस कनेक्शन उनकी पत्नी पूनम पांडे के नाम से सिटी इंडेन गैस एजेंसी, मैहर में है। उन्होंने फोन के माध्यम से गैस बुकिंग कराई थी।

बुकिंग के बाद भी नहीं मिला सिलिंडर

शिकायत के अनुसार बुकिंग के बाद एजेंसी से कॉल कर बुकिंग नंबर भी लिया गया, लेकिन बाद में जानकारी मिली कि उनका सिलिंडर किसी अन्य उपभोक्ता को दे दिया गया। अब तक उन्हें गैस सिलिंडर प्राप्त नहीं हुआ है। इसी तरह की शिकायतें अन्य उपभोक्ताओं द्वारा भी की जा रही हैं।

कालाबाजारी के आरोप

उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी से जुड़े कुछ कर्मचारी लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रहे हैं। जरूरतमंद लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा, जबकि बाजार में ऊंचे दामों पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

जांच की मांग, बढ़ा आक्रोश

मामले की जानकारी फैलने के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। उपभोक्ताओं ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल यह शिकायत विभागीय पोर्टल पर सीएम हेल्पलाइन में प्रक्रियाधीन बताई जा रही है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया सिस्टम, जांच के दिए आदेश
न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया सिस्टम, जांच के दिए आदेश

न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया...

Share & Earn