Sidhi news:हर बूथ पर कम से कम पांच बनेंगे सक्रिय सदस्यः देव कुमार
संवाददाता अविनय शुक्ला (7723041705)
sidhi news:भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन पर्व के अंतर्गत सक्रिय सदस्य कार्यशाला भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सिंगरौली के पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। सक्रिय सदस्य कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सिंगरौली जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य वीरेंद्र गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन पर्व के अंतर्गत चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में को उत्सव की तरह मना रहे हैं। यह उत्सव लगभग 6 वर्षों में प्रत्येक कार्यकर्ता को मिलता है। जहां पर नेटवर्क नहीं था या जिन लोगों के पास मोबाइल की सुविधा नहीं थी ऐसे लोगों के लिए पार्टी ऑफलाइन सदस्यता भी कर रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि जिले का प्रत्येक पार्टी पदाधिकारीऔर कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।
sidhi news: जिन्होंने अथक परिश्रम करते हुए सीधी जिले को प्रदेश के टॉप 20 में शामिल किया है। अभी तक हमने जिले में 220000 से अधिक डिजिटल रूप से सदस्य बनाए हैं, जो अपने आप में रिकॉर्ड है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, डॉ. विक्रम सिंह चौहान, प्रमोद द्विवेदी, सुरेश सिंह चौहान, संदीप द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सिंह चौहान, शत्रुघ्न तिवारी, विश्व बंधु धर द्विवेदी, रामप्रसाद वैश्य, सुधीर शुक्ला, मोतीलाल पटेल, जिला मंत्री लोकेश सिंह सहित अनेक सक्रियसदस्यता टोली के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।