छात्र संगठन सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के जीवन बचाने हेतु राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
छात्र संगठन स्टूडेंट एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन ने
देश के शिक्षाविद,वैज्ञानिक, पर्यावरणविद् एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता सोनम वांगचुक नीट परीक्षा एवं अन्य बात को लेकर लगातार 19 दिन से और अभी तक भूख हड़ताल का अनशन जारी है।डॉक्टर के अनुसार उनकी सेहत पर खतरा है और कुछ ही दिन के बाद अत्यंत खतरा है जो देश के लिए अच्छा नहीं है।इतने महत्वपूर्ण इंजीनियर, सामाजिक कार्यकर्त्ता एवं देश प्रेमी का देश में स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। उनके अनशन का समझाइए और उनकी बातों पर सरकार को विचार करने के लिए महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला अपर कलेक्टर सीधी को उक्त बातों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है ताकि कि राष्ट्रपति महोदय सरकार को निर्देशित करें जिससे समस्या का समाधान हो सके।
देश के वैज्ञानिक पर्यावरणविद् एवं प्रमुख सामाजिक कार्यकर्त्ता के जीवन को बचाने हेतु उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से इन्द्रलाल,ज्योति पटेल,विनोद सिंह, मोहित वर्मा,विनोद सिंह, ज्योति साकेत,आँचल पटेल, ब्रह्मानन्द तिवारी, विकाश विश्वकर्मा, प्रदीप जायसवाल,अलकेश पटेल,राजपति गुप्ता,अजय पटेल,कंचन पटेल,सतीश विश्वकर्मा एवं अन्य उपस्थित रहें।

