---Advertisement---

Sidhi के बहरी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संभावित दौरा, बिना आधिकारिक पुष्टि के तेज़ हुई तैयारियां

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi के बहरी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संभावित दौरा, बिना आधिकारिक पुष्टि के तेज़ हुई तैयारियां, हेलीपैड से पंडाल तक व्यवस्थाएं मुकम्मल

Sidhi जिले के बहरी क्षेत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज़ हो गई है। जिला मुख्यालय सीधी से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित बहरी में कल मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित बताया जा रहा है। हालांकि अब तक प्रशासन की ओर से इस दौरे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, इसके बावजूद तैयारियां पूरे जोरों पर चल रही हैं।

बहरी में मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर हेलीपैड का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है, वहीं कार्यक्रम स्थल पर पंडाल, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम तेजी से किया जा रहा है। यह तस्वीरें और गतिविधियां साफ तौर पर इशारा कर रही हैं कि कोई बड़ा कार्यक्रम प्रस्तावित है, भले ही इसकी औपचारिक घोषणा अब तक सामने न आई हो।

गौरतलब है कि इससे पहले भी Sidhi जिले के बहरी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम दो बार प्रस्तावित हुए थे, लेकिन दोनों ही बार कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले उन्हें निरस्त कर दिया गया था। इस कारण स्थानीय लोगों में इस बार भी संशय बना हुआ है। खास बात यह है कि इस बार प्रशासन ने कार्यक्रम की सूचना सार्वजनिक रूप से साझा नहीं की है, फिर भी तैयारियों का स्तर पहले से कहीं अधिक व्यापक नजर आ रहा है।

वहीं क्षेत्रीय भाजपा नेता पुनीत सिंह चंदेल ने दावा किया है कि इस बार मुख्यमंत्री का आगमन तय है और वे बहरी सहित पूरे क्षेत्र को कई महत्वपूर्ण सौगातें दे सकते हैं। उनके अनुसार मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान बहरी मार्केट को नगर पंचायत का दर्जा देने और अमिलिया बाजार को नगर पंचायत बनाए जाने का प्रस्ताव सामने आ सकता है। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहरी को उन्नत कर बड़े अस्पताल में परिवर्तित करने की लंबे समय से चली आ रही मांग पर भी घोषणा संभव मानी जा रही है।

साथ ही सीधी से सिंगरौली को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग के निर्माण एवं सुधार कार्यों में तेजी लाने को लेकर भी कोई अहम घोषणा होने की अटकलें हैं, जिससे इस क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिल सकती है।

तैयारियों का जायजा लेने के लिए सिहावल एसडीएम प्रिया पाठक, बहरी तहसीलदार, थाना प्रभारी बहरी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अब सबकी निगाहें प्रशासन की आधिकारिक पुष्टि और मुख्यमंत्री के वास्तविक आगमन पर टिकी हुई हैं।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हरदा से दबोचा
किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हरदा से दबोचा

किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को...

Share & Earn