---Advertisement---

चलती बस मे लगी आग, पूरी बस हुई राख, सभी ने कूदकर बचाई जान

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

चलती बस मे लगी आग, पूरी बस हुई राख

मैहर के नादन देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत भेड़ा गेट के पास मंगलवार की रात एक चलती यात्री बस में भीषण आग लग गई। रात करीब 11 बजे हुई इस घटना में बस धू-धू कर जल गई। बस में सवार ड्राइवर, कंडक्टर और हेल्पर ने कूदकर अपनी जान बचाई।

‘जय माँ ट्रेवल्स’ की यह बस यात्रियों को कटनी में छोड़कर रीवा की ओर लौट रही थी। बस खाली होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भेड़ा गेट के पास पहुंचते ही बस के अगले हिस्से से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। बस चला रहे ड्राइवर लाला तिवारी और कंडक्टर रुद्रे बघेल ने आग देखते ही तुरंत बस रोकी और हेल्पर के साथ बाहर कूद गए। कुछ ही मिनटों में पूरी बस जलकर खाक हो गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और नादन थाना प्रभारी रेनू मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने तुरंत हाईवे पर यातायात नियंत्रित किया और फायर ब्रिगेड को बुलाया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस का केवल ढांचा ही बचा था।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें तेज रफ्तार बाइक बनी मौत का कारण, 70 वर्षीय महिला को गांव के ही 17 वर्षीय किशोर ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
तेज रफ्तार बाइक बनी मौत का कारण, 70 वर्षीय महिला को गांव के ही 17 वर्षीय किशोर ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

तेज रफ्तार बाइक बनी मौत का कारण, 70 वर्षीय महिला को गांव के ही...

Share & Earn