---Advertisement---

चंदरेह में हाथियों की दस्तक से हाई अलर्ट,घरों में रहने की अपील

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

चंदरेह में हाथियों की दस्तक से हाई अलर्ट,घरों में रहने की अपील, वन विभाग ने जारी किए एहतियाती निर्देश

एमपी के सीधी जिले के रामपुर नैकिन क्षेत्र में जंगली हाथियों की हलचल लगातार बनी हुई है। ताज़ा घटनाक्रम में मंगलवार को ग्राम चंदरेह में दोनों हाथियों के पहुंचने और देखे जाने की पुष्टि हुई है। हाथियों की मौजूदगी की खबर मिलते ही वन विभाग ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और ग्रामीणों से तत्काल सावधानी बरतने की अपील की है।

जहा चुरहट रेंज के रेंजर नवीन सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि दोनों हाथियों का मूवमेंट चंदरेह के आसपास दर्ज किया गया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से ग्रामीणों को अपने घरों के अंदर रहने की सलाह दी है। रेंजर के अनुसार इन हाथियों का “रिकॉर्ड अच्छा नहीं” रहा है और उनका व्यवहार आक्रामक हो सकता है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए वन अमले ने सुरक्षा संबंधी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

वही वन विभाग ने ग्रामीणों से कहा है कि अनावश्यक रूप से घरों के बाहर रोशनी न जलाएं, क्योंकि तेज प्रकाश हाथियों को आकर्षित कर सकता है। साथ ही यदि किसी के घर के बाहर महुआ रखा हो तो उसे तुरंत हटाकर सुरक्षित स्थान पर रख दें या बाहर से दूर कर दें। विभाग का कहना है कि महुआ की गंध से हाथी जल्दी आकर्षित होते हैं और घरों की ओर बढ़ सकते हैं, जिससे जान-माल का खतरा बढ़ जाता है।

जहा वही एहतियात के तौर पर घरों के बाहर धुआँ करने और संभव हो तो उसमें मिर्च डालने की सलाह भी दी गई है, ताकि मिर्ची के धुएँ से हाथी आबादी से दूर रहें। वन विभाग ने यह भी अपील की है कि हाथियों को देखने पर भीड़ न लगाएं, न ही उन्हें उकसाने का प्रयास करें। ऐसी किसी भी स्थिति में तुरंत वन विभाग के अधिकारियों या कर्मचारियों को सूचना दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

जहा वन विभाग की टीम वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लगातार गश्त और निगरानी कर रही है। प्रशासन ने ग्रामीणों से सहयोग और संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि सतर्कता और सही जानकारी ही किसी भी अनहोनी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn