---Advertisement---

चरका पानी पर्यटन स्थल पर बढ़ाई गई निगरानी, वन अमले ने दी समझाइश

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

चरका पानी पर्यटन स्थल पर बढ़ाई गई निगरानी, वन अमले ने दी समझाइश

कुसमी (सीधी)। सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पर्यटन एवं प्राकृतिक स्थल चरका पानी में हाल के दिनों में कुछ युवकों एवं युवतियों द्वारा सोशल मीडिया के लिए आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें बनाए जाने की शिकायतों के बाद प्रशासन और वन विभाग सक्रिय हो गया है। क्षेत्र की गरिमा बनाए रखने तथा पर्यटन स्थल का शांतिपूर्ण वातावरण कायम रखने के लिए वन अमले द्वारा लगातार निगरानी और समझाइश का अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार चरका पानी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक, स्थानीय नागरिक और परिवार घूमने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में कुछ लोगों द्वारा नहाने और घूमने के दौरान अशोभनीय गतिविधियां कर उनकी वीडियो एवं तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा किए जाने की शिकायतें सामने आई थीं। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी।

वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पर्यटकों एवं युवाओं को समझाइश दी है कि पर्यटन स्थल की गरिमा और सामाजिक मर्यादाओं का पालन करें। साथ ही ऐसे लोगों को चेतावनी भी दी जा रही है जो सार्वजनिक स्थानों पर अनुचित व्यवहार कर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।

वन अमले ने बताया कि चरका पानी क्षेत्र में दैनिक स्तर पर निगरानी की जा रही है। नियमित गश्त के माध्यम से आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों को तत्काल समझाइश देकर सावधान किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विभागों और पुलिस प्रशासन की भी मदद ली जाएगी।

स्थानीय नागरिकों ने वन विभाग की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि चरका पानी प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है। इसकी पहचान और गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। लोगों ने पर्यटकों से भी अपील की है कि वे स्थल की मर्यादा का सम्मान करें और सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधियों से बचें।

प्रशासन का कहना है कि पर्यटन स्थलों पर शांति, सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए आगे भी निगरानी और आवश्यक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें जन समस्याओं पर शिवसेना का कड़ा रुख : अधिकारी नहीं सुधरे तो सामना करने को रहे तैयार– विवेक पाण्डेय
जन समस्याओं पर शिवसेना का कड़ा रुख : अधिकारी नहीं सुधरे तो सामना करने को रहे तैयार– विवेक पाण्डेय

जन समस्याओं पर शिवसेना का कड़ा रुख : अधिकारी नहीं सुधरे तो सामना करने...

Share & Earn