---Advertisement---

चुरहट-रामपुर नैकिन में सख्ती,पेट्रोल पंपों पर अब ‘नो कम्प्रोमाइज’, एसडीएम ने दिए कड़े निर्देश

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

चुरहट-रामपुर नैकिन में सख्ती,पेट्रोल पंपों पर अब ‘नो कम्प्रोमाइज’, एसडीएम ने दिए कड़े निर्देश

एमपी के सीधी जिले की चुरहट एवं रामपुर नैकिन तहसील में पेट्रोल पंपों की कार्यप्रणाली को पारदर्शी और उपभोक्ता हितैषी बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। चुरहट एसडीएम विकास कुमार आनंद ने पेट्रोल पंप डीलरों और मैनेजरों की अहम बैठक लेकर स्पष्ट कर दिया कि अब नियमों से कोई समझौता नहीं होगा।

इस बैठक में एसडीएम ने सबसे पहले डायवर्सन रेंट का मुद्दा उठाया और जिन पंप संचालकों ने अब तक वार्षिक शुल्क जमा नहीं किया है, उन्हें समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व नियमों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वही उपभोक्ताओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए एसडीएम ने सभी पेट्रोल पंपों पर उपयोग योग्य शौचालय, स्वच्छ पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा की अनिवार्य व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, अग्निशामक यंत्रों को पूरी तरह फंक्शनल रखने और आपातकालीन नंबरों की सूची स्पष्ट रूप से चस्पा करने के निर्देश दिए गए।

इसमे सबसे अहम निर्देश ईंधन की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर रहा। एसडीएम ने सख्ती से कहा कि किसी भी स्थिति में खुले बर्तनों या डिब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा। हर पेट्रोल पंप पर डेंसिटी मीटर अनिवार्य रूप से होना चाहिए और निर्धारित मानकों के भीतर ही ईंधन उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जाए।

इसकी पारदर्शिता बढ़ाने के लिए उन्होंने हर ग्राहक को रसीद देना अनिवार्य किया, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर आसानी से कार्रवाई की जा सके।

वही एसडीएम विकास कुमार आनंद ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी उपभोक्ता को परेशानी होती है या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित पेट्रोल पंप के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जहा इस सख्ती से साफ संकेत है कि प्रशासन अब पेट्रोल पंपों पर लापरवाही और मनमानी को खत्म कर, उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें घर के आंगन में सो रही नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार,दो फरार
घर के आंगन में सो रही नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार,दो फरार

घर के आंगन में सो रही नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार,दो...

Share & Earn