---Advertisement---

Cm ने किया मऊगंज में आजीविका उत्पादों का निरीक्षण

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Cm ने किया मऊगंज में आजीविका उत्पादों का निरीक्षण, SHG दीदियों से की आत्मीय चर्चा

मऊगंज।

मऊगंज जिले में महिला सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगाए गए आजीविका उत्पाद प्रदर्शनी स्टॉल का निरीक्षण माननीय Cm डॉ. मोहन यादव एवं कलेक्टर महोदय द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्व सहायता समूह (SHG) की दीदियों द्वारा निर्मित उत्पादों का बारीकी से अवलोकन किया और उनके कार्यों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने स्टॉल पर उपस्थित दीदियों से आत्मीय बातचीत करते हुए उनकी मेहनत और लगन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि SHG की महिलाएं आज समाज में आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन चुकी हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने में उनकी भूमिका अहम है। सीएम ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य यही है कि गांव-गांव की महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें और अपने परिवार एवं समाज को सशक्त करें।

इस अवसर पर कलेक्टर महोदय ने भी स्टॉल का अवलोकन किया और समूहों को आश्वासन दिया कि उनके उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहेंगे जिससे ग्रामीण महिलाएं अपने हुनर और परिश्रम को बड़े स्तर पर प्रदर्शित कर सकें।

स्टॉल पर हस्तनिर्मित उत्पाद, खाद्य सामग्री, सजावटी वस्तुएं, कपड़े एवं स्थानीय विशेषताएं प्रदर्शित की गई थीं, जिनकी गुणवत्ता और कारीगरी को देखकर मुख्यमंत्री विशेष रूप से प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि इन उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और सरकारी योजनाओं से जोड़कर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जाएगा।

SHG दीदियों ने भी Cm से बातचीत के दौरान अपनी समस्याओं और अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आया है और वे आत्मसम्मान के साथ समाज में योगदान दे पा रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से गांव की महिलाएं न सिर्फ आर्थिक रूप से मजबूत होंगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा भी बनेंगी।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn