---Advertisement---

Sidhi में शीतलहर का प्रकोप बरकरार,कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने नर्सरी से 8वीं तक की छुट्टी 6 से बढ़ाकर 10 जनवरी तक की

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi में शीतलहर का प्रकोप बरकरार,कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने नर्सरी से 8वीं तक की छुट्टी 6 से बढ़ाकर 10 जनवरी तक की

Sidhi जिले में लगातार जारी शीतलहर और तापमान में लगातार गिरावट को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक बार फिर विद्यार्थियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने सोमवार को नया आदेश जारी करते हुए जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं अन्य सभी बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए घोषित अवकाश को बढ़ाकर 10 जनवरी 2026 तक कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले जिला प्रशासन द्वारा शीतलहर के चलते कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 6 जनवरी 2026 से 8 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन मौसम की स्थिति में कोई विशेष सुधार न होने और ठंड के प्रकोप के लगातार बने रहने के कारण प्रशासन ने अवकाश को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ताजा आदेश के अनुसार अब विद्यार्थियों को 9 और 10 जनवरी को भी स्कूल नहीं जाना होगा।

Sidhi जिले में बीते कई दिनों से न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है। सुबह के समय घना कोहरा, सर्द हवाएं और ठिठुरन छोटे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन रही हैं। हालांकि जिले के अधिकांश विद्यालय सुबह 9 बजे या 10 बजे से संचालित हो रहे थे, लेकिन इसके बावजूद ठंड का असर कम नहीं हो पा रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने अवकाश की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगा। सभी शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में नियमित रूप से उपस्थित रहेंगे और शासकीय कार्यों का संपादन करेंगे। साथ ही परीक्षाएं एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक गतिविधियां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित की जाएंगी।

अवकाश बढ़ाए जाने की सूचना से जिले के हजारों विद्यार्थियों और अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है। अभिभावकों का कहना है कि कड़ाके की ठंड में छोटे बच्चों को स्कूल भेजना स्वास्थ्य के लिहाज से जोखिमपूर्ण होता है। वहीं शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन ने भी जिला प्रशासन के इस फैसले को समयोचित और जनहित में बताया है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें कोर्ट के सामने बवाल, खाकी पर हाथ, वीडियो वायरल होते ही एक्शन
कोर्ट के सामने बवाल, खाकी पर हाथ, वीडियो वायरल होते ही एक्शन

कोर्ट के सामने बवाल, खाकी पर हाथ, वीडियो वायरल होते ही एक्शन उमरिया तपस...

Share & Earn