---Advertisement---

Sidhi मे कांग्रेस ने जारी की मंडल अध्यक्षों की सूची, संगठन में नए चेहरों को जिम्मेदारी

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

Sidhi मे कांग्रेस ने जारी की मंडल अध्यक्षों की सूची, संगठन में नए चेहरों को जिम्मेदारी

Mp कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिले के अंतर्गत आने वाले मंडल अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। घोषित सूची में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सूची जारी होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच उत्साह का माहौल देखा गया।

जारी सूची के अनुसार Sidhi जिले के विभिन्न ब्लॉकों और उपब्लॉकों में संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि जमीनी स्तर पर सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी चुनावी रणनीतियों को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा।

सूची में Sidhi शहर, सेमरिया (उपब्लॉक), कुचवाही (उपब्लॉक), बरमबाबा (उपब्लॉक), सिहावल, बहरी (उपब्लॉक), मझौली, कुसमी तथा गढ़वास (उपब्लॉक) सहित कई क्षेत्रों के लिए अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं। नियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने की अपेक्षा की गई है।

जहा राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस द्वारा संगठन में लगातार बदलाव और नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में सक्रियता बढ़ेगी। साथ ही, स्थानीय मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में भी मदद मिलेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीद जताई है कि नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

वही पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह सूची संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया का हिस्सा है और आने वाले समय में अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की जा सकती हैं। धौहनी ब्लॉक के महुआ गांव उपब्लॉक के अध्यक्ष के रूप में जैसे ही को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें रामपुर नैकिन CMO पर गिरी गाज,आपदा प्रबंधन बैठक से गायब रहने पर नोटिस, संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो होगी बड़ी कार्रवाई
रामपुर नैकिन CMO पर गिरी गाज,आपदा प्रबंधन बैठक से गायब रहने पर नोटिस, संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो होगी बड़ी कार्रवाई

रामपुर नैकिन CMO पर गिरी गाज,आपदा प्रबंधन बैठक से गायब रहने पर नोटिस, संतोषजनक...

Share & Earn