---Advertisement---

गर्ल्स कॉलेज में BJYM कार्यक्रम पर विवाद गहराया, NSUI ने उठाए अनुमति और सुरक्षा पर सवाल, प्राचार्य ने दी सफाई

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

गर्ल्स कॉलेज में BJYM कार्यक्रम पर विवाद गहराया, NSUI ने उठाए अनुमति और सुरक्षा पर सवाल, प्राचार्य ने दी सफाई

सीधी जिले के शासकीय कन्या महाविद्यालय, सीधी परिसर में 10 फरवरी 2026 को आयोजित ‘युवा संवाद/बजट 2026’ कार्यक्रम को लेकर छात्र राजनीति में विवाद तेज हो गया है। जहा NSUI ने कार्यक्रम के आयोजन को नियमों के विरुद्ध बताते हुए महाविद्यालय प्रशासन से स्पष्टीकरण और कार्रवाई की मांग की है। NSUI के प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह परिहार ने छात्राओं के साथ मिलकर ज्ञापन सौंपा और कई गंभीर आरोप लगाए।

वही इस मामले मे विक्रांत सिंह परिहार के अनुसार, गर्ल्स कॉलेज जैसे संवेदनशील शैक्षणिक संस्थान में किसी राजनीतिक संगठन द्वारा कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पूर्व लिखित अनुमति और स्पष्ट प्रशासनिक प्रक्रिया अनिवार्य है। उनका आरोप है कि कार्यक्रम के लिए न तो विधिवत अनुमति ली गई और न ही बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश एवं छात्राओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं।

परिहार ने प्रशासन से कार्यक्रम की अनुमति/आदेश की प्रति, आवेदन व पत्राचार, बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश रजिस्टर, पुलिस प्रशासन को दी गई सूचना, सुरक्षा व्यवस्था का विवरण तथा कार्यक्रम की जिम्मेदारी तय करने संबंधी दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति राजनीतिक गतिविधियां कॉलेज के अनुशासन और शैक्षणिक वातावरण के लिए चिंताजनक हैं।

जहा मामले के तूल पकड़ने के बाद कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य ओ. पी. नामदेव ने अपनी सफाई दी है। प्राचार्य नामदेव ने बताया कि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि कार्यक्रम भाजपा युवा मोर्चा से संबंधित है। वही उनके मुताबिक, 9 फरवरी की शाम को उन्हें मौखिक रूप से बताया गया था कि विधायक सीधी रीति पाठक का कार्यक्रम है। इसी आधार पर उन्होंने मौखिक अनुमति दी थी, जबकि लिखित रूप से कोई अनुमति जारी नहीं की गई। प्राचार्य ने यह भी कहा कि कार्यक्रम किसी पार्टी विशेष के लिए था, इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें हरित क्रांति को बढ़ावा दे रहे डॉक्टर अनूप द्विवेदी 
हरित क्रांति को बढ़ावा दे रहे डॉक्टर अनूप द्विवेदी 

हरित क्रांति को बढ़ावा दे रहे डॉक्टर अनूप द्विवेदी  वसुधा को हरियाली से ढकने...

Share & Earn