---Advertisement---

Crime news-युवती का संदिग्ध हालात में शव मिलने से सनसनी…

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Crime news-युवती का संदिग्ध हालात में शव मिलने से सनसनी…

पुलिस ने संदिग्ध को मुंबई से लिया हिरासत में..

फ्लैट से दुर्गंध आने के बाद पुलिस ने किया था शव बरामद…

गुमशुदगी दर्ज होने के तीन दिन बाद मिला शव…

Crime news – इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक फ्लैट के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। जिसमें युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट 11 फरवरी को पंढरीनाथ थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने इस मामले में फ्लैट किराए पर लेने वाले युवक को मुंबई से हिरासत में लिया है और अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

दरअसल इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र स्थित अंकल गली में उस वक्त सनसनी फैल गई जब रहवासियों ने पुलिस को सूचना दी कि एक फ्लैट से लगातार दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट का गेट खुलवाया। अंदर एक युवती का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए तो पता चला कि युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट 11 फरवरी को पंढरीनाथ थाना में उसके पिता द्वारा दर्ज कराई गई थी।

पिता के मुताबिक, उन्होंने 10 फरवरी को अपनी बेटी को कलेक्टर कार्यालय के पास छोड़ा था, जिसके बाद से वह लापता थी। जांच में सामने आया है कि जिस फ्लैट से शव मिला, वह पीयूष नामक युवक ने किराए पर लिया था। पुलिस ने आरोपी युवक को मुंबई से हिरासत में लिया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक और मृतका एक ही कॉलेज के छात्र थे और एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते थे। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त,18 विभागों के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त,18 विभागों के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त,18 विभागों के अधिकारियों को कारण बताओ...

Share & Earn