---Advertisement---

Crimenews:सीधी में मेडिकल स्टोर में भीषण आग: राजपूत मेडिकल एजेंसी रातों-रात राख, करोड़ों का नुकसान — कारण अब तक अज्ञात

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Crimenews:सीधी में मेडिकल स्टोर में भीषण आग: राजपूत मेडिकल एजेंसी रातों-रात राख, करोड़ों का नुकसान — कारण अब तक अज्ञात

Crimenews:सीधी जिला अस्पताल के ठीक सामने स्थित राजपूत मेडिकल एजेंसी में देर रात लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे हुई, जब लोग गहरी नींद में थे। स्थानीय लोगों को सुबह करीब 5 बजे धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। बताया जा रहा है कि करीब 6 बजे फायर टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरा मेडिकल स्टोर राख में तब्दील हो चुका था।

घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। दवा, उपकरण, कैश और स्टोर में रखी अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक नुकसान काफी बड़ा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Crimenews:दुकान के संचालक विजय सिंह ने बताया कि रात 12 बजे दुकान नियमित रूप से बंद की गई थी। इसके बाद किस समय आग लगी, इसका अंदाजा नहीं लग पाया। उन्होंने कहा, “हमें करीब रात 3 से 4 बजे के बीच किसी ने फोन कर जानकारी दी। जब मैं पहुंचा, तब तक आग बहुत फैल चुकी थी। आग लगने का कारण बिल्कुल अज्ञात है।”

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने बताया कि यह देर रात की घटना है। उन्होंने कहा,
“फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने मौके की जांच शुरू कर दी है। सुबह पंचनामा की कार्रवाई की जाएगी। आग कैसे लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है।”

स्थानीय लोगों का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट, किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की खराबी या रासायनिक प्रतिक्रिया से लगी हो सकती है, लेकिन पुलिस जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा। चूंकि दुकान के भीतर बड़े पैमाने पर ज्वलनशील दवाइयाँ और केमिकल मौजूद थे, इसलिए आग तेजी से फैल गई और आसपास तक इसका असर दिखने लगा।

फायर ब्रिगेड की कार्रवाई के बाद आग पूरी तरह बुझा दी गई है, लेकिन मलबे में अब भी कई जगह धुआं उठता दिख रहा है। पुलिस दुकान में लगे CCTV फुटेज, बिजली लाइन और अंदर के उपकरणों की जांच कर रही है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें उमरिया में कानून ताक पर, बच्चों से मजदूरी का वीडियो वायरल
उमरिया में कानून ताक पर, बच्चों से मजदूरी का वीडियो वायरल

उमरिया में कानून ताक पर, बच्चों से मजदूरी का वीडियो वायरल उमरिया तपस गुप्ता...

Share & Earn