---Advertisement---

Crimenews:चित्रकूट मे रात के अंधेरे में जंगल पहुंचे विधायक के भतीजे को ग्रामीणों ने पीटा, गड़ा धन खोजने का लगा आरोप

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Crimenews:चित्रकूट मे रात के अंधेरे में जंगल पहुंचे विधायक के भतीजे को ग्रामीणों ने पीटा, गड़ा धन खोजने का लगा आरोप

Crimenews:सतना जिले के चित्रकूट क्षेत्र में टेढ़ी-पतवनिया के जंगल में जमीन के नीचे गड़ा धन खोदने के शक में शनिवार रात ग्रामीणों ने एक युवक और जंगल में निवासरत बाबा को पकड़कर जमकर पीटा। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश देकर दोनों को थाने ले गई और बयान दर्ज कर छोड़ दिया। पुलिस के अनुसार आरोपितों ने बताया है कि जंगल में वे धन खोदने नहीं बल्कि जड़ी-बूटी खोजने गए थे। वहां उनका एक साथी गुम गया था, जो रविवार सुबह मुरध्वज आश्रम में मिला।

टार्च की रोशनी से सतर्क हुए ग्रामीण: जंगल में रात के अंधेरे में मची भगदड़

थाना प्रभारी गिरिजाशंकर बाजपेयी ने कहा कि कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा का भतीजा सतना निवासी रोहित कुशवाहा और पन्ना निवासी अनुज पांडेय जंगल के बाहर कार खड़ी कर अंदर गए थे। उनके साथ मुरध्वज आश्रम का बाबा भी था। इस दौरान बार-बार जंगल से आने वाली टार्च की रोशनी से ग्रामीण सतर्क हो गए और जंगल पहुंचे तो तीनों लोग भागने लगे। इस दौरान अनुज गायब हो गया।

ग्रामीणों का युवती होने का दावा: पुलिस ने आरोपों से किया इनकार

Crimenews:ग्रामीणों ने रोहित व बाबा की पिटाई कर दी। उनका दावा है कि रात में युवकों के साथ युवती भी दिखी थी। हालांकि चित्रकूट पुलिस ने युवती के होने से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिक पूछताछ और बयान दर्ज करने के बाद मामला शांत कराया है, जबकि जड़ी-बूटी खोजने के दावे की हकीकत जांची जा रही है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, इंडियन आर्मी के जवान ने कहा– ‘देश की रक्षा करता हूं, यहां व्यवस्था देख रोना आता है’
तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, इंडियन आर्मी के जवान ने कहा– ‘देश की रक्षा करता हूं, यहां व्यवस्था देख रोना आता है’

ग्राम अकऊरी में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, इंडियन आर्मी के जवान ने...

Share & Earn