---Advertisement---

डॉ. अमरनाथ सोनी बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

डॉ. अमरनाथ सोनी बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

भोपाल 16 जून 2026।

नरेंद्र मोदी विचार मंच के संगठन विस्तार के तहत वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. अमरनाथ सोनी को संगठन का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से की गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य ने कहा कि डॉ. अमरनाथ सोनी का सामाजिक, संगठनात्मक एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान रहा है। उनकी कार्यक्षमता, अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

नियुक्ति पर नरेंद्र मोदी विचार मंच मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार सांखला ने पूरे मध्य प्रदेश संगठन की ओर से डॉ. अमरनाथ सोनी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि डॉ. सोनी के नेतृत्व और अनुभव से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा राष्ट्रहित एवं जनकल्याण के कार्यों को और गति प्राप्त होगी।

डॉ. अमरनाथ सोनी ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य जी के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार सांखला ने मध्य प्रदेश के समस्त प्रदेश, संभाग, जिला, विधानसभा एवं मंडल पदाधिकारियों की ओर से डॉ. अमरनाथ सोनी के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें कुसमी जनपद सभागार में जनकल्याण शिविर आयोजित, हितग्राहियों को वितरित किए गए लाभ एवं प्रमाण पत्र
कुसमी जनपद सभागार में जनकल्याण शिविर आयोजित, हितग्राहियों को वितरित किए गए लाभ एवं प्रमाण पत्र

कुसमी जनपद सभागार में जनकल्याण शिविर आयोजित, हितग्राहियों को वितरित किए गए लाभ एवं...

Share & Earn