---Advertisement---

डॉ. सुप्रिया सिंह को मिला कुसमी बीएमओ का प्रभार, स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने का लिया संकल्प

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

डॉ. सुप्रिया सिंह को मिला कुसमी बीएमओ का प्रभार, स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने का लिया संकल्प

अमित श्रीवास्तव 

कुसमी (सीधी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में पदस्थ चिकित्सक डॉ. सुप्रिया सिंह को जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा विकासखंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) का प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले यह दायित्व डॉ. विकेट सिंह के पास था।

प्रभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में डॉ. सुप्रिया सिंह ने कहा कि विकासखंड कुसमी के सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए मौसमी एवं संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए पहले से ही आवश्यक तैयारियां शुरू की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के साथ मातृ मृत्यु दर में कमी लाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

डॉ. सुप्रिया सिंह ने बताया कि क्षेत्र की महिलाओं में सिकल सेल एनीमिया की पहचान एवं जांच अभियान पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों, ग्राम पंचायतों, आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य समितियों के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि सभी विभागों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कुसमी विकासखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार लाया जाएगा।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें विद्यालय का रास्ता अवरुद्ध होने पर शिक्षकों ने सड़क में ही लगा दी क्लास
विद्यालय का रास्ता अवरुद्ध होने पर शिक्षकों ने सड़क में ही लगा दी क्लास

विद्यालय का रास्ता अवरुद्ध होने पर शिक्षकों ने सड़क में ही लगा दी क्लास...

Share & Earn