---Advertisement---

डबरा-ग्वालियर हाईवे पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा, ट्रक ने कार को 1.5 किमी तक घसीटा

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

डबरा-ग्वालियर हाईवे पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा, ट्रक ने कार को 1.5 किमी तक घसीटा, एसएएफ अधिकारी बाल-बाल बचे 

मध्यप्रदेश के डबरा-ग्वालियर हाईवे पर रविवार शाम एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने राहगीरों की सांसें थाम दीं। तेज रफ्तार ट्रक ने सामने चल रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई और ड्राइवर ने वाहन रोकने के बजाय उसे करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता चला गया।

जहा कार में तीन लोग सवार थे, जो हादसे के दौरान लगातार मदद के लिए चिल्लाते रहे। हाईवे पर मौजूद लोगों ने भी ट्रक चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक बुलेट सवार युवक ने हिम्मत दिखाते हुए ट्रक का पीछा किया और अन्य लोगों को सतर्क किया। आखिरकार आगे जाकर ट्रक रुका तो चालक नीचे उतरकर भागने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।

वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। कार में सवार तीनों लोग विशेष सशस्त्र बल (SAF) के अधिकारी बताए जा रहे हैं। गनीमत रही कि इतनी भयावह घटना के बावजूद सभी सुरक्षित हैं और उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

जहा पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

वही हादसे के बाद जब अफरा-तफरी का माहौल था, उसी समय पास के खेतों के उस पार डूबते सूरज का दृश्य बेहद खूबसूरत नजर आ रहा था। एक ओर प्रकृति की शांति और सौंदर्य, तो दूसरी ओर सड़क पर मची चीख-पुकार—यह दृश्य हर किसी को झकझोर गया। यह घटना एक बार फिर हाईवे पर सतर्कता और जिम्मेदार ड्राइविंग की जरूरत को रेखांकित करती है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया सिस्टम, जांच के दिए आदेश
न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया सिस्टम, जांच के दिए आदेश

न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया...

Share & Earn