Death of children in orphanage:अनाथाश्रम में दो बच्चों की हुई मौत,पांच भर्ती

July 2, 2024, 4:55 AM
2 Mins Read
6 Views
20240702 102117 News E 7 Live

Death of children in orphanage:इंदौर के अनाथाश्रम में दो बच्चों की हुई मौत, पांच हुए भर्ती

खून में इंफेक्शन मिलने की जताई जा रही आशंका, अलग-अलग जिलों से लाए गए थे बच्चे 

Death of children in orphanage: एमपी के इंदौर के मल्हारगंज स्थित श्री युगपुरुष धाम आश्रम में 20 बच्चों में से पिछले दो दिन में सात बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। इसमें दो दिन में दो बच्चों की मौत भी हो गई है। बताया यह भी जाता है कि बच्चों के खून में इंफेक्शन निकला है। जहा फिलहाल आश्रम के कर्ताधर्ताओं ने पांच बच्चों को मंगलवार सुबह अस्पताल भेजा है।

Death of children in orphanage: हालांकि अब यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि बच्चों में किस तरह का इंफेक्शन मिला है। जहा इन बच्चों को अलग-अलग जिलों से लाकर आश्रम को सौंपा गयाा था। वही मल्हारगंज पुलिस के मुताबिक करण जिसके उम्र 12 साल है उसके बच्चे की सोमवार को तबीयत बिगड़ने से मौत भी हो गई।

जहा आज मंगलवार को आकाश जिसकी उम्र 7 वर्ष है उसकी भी तबीयत बिगड़ने से मौत की जानकारी सामने आई है। वहीं 5 बच्चों को आश्रम से एमवाय अस्पताल में उपचार के लिये भेजा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बच्चों के खून में किसी तरह का इंफेक्शन होने की बात सामने आ रही है। एक मामले में मल्हारगंज पुलिस को जानकारी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये हैं मृतक

1. करण, निवासी सोनकच्छ। इसे 15 महीने पहले चाइल्ड के माध्यम से आश्रम में लाए थे।

2. आकाश, निवासी नर्मदापुरम। इसे 3 महीने पहले चाइल्ड ने आश्रम को सौंपा था।

ये रहे भर्ती

1. कृष्णा। सभी बच्चों से पहले इसे ही इंफेक्शन हुआ। वह फिलहाल स्वस्थ है।

इसे भी पढ़े :-Business Idea : मशरूम की खेती से कर सकते हैं अच्छा बिजनेस

यूट्यूब चैनल मे खबरों को पाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें :- https://youtube.com/@e7live?si=_ra1dL4uV3BwVgYb

Exit mobile version