---Advertisement---

नाश्ते के पैसे नहीं मिले तो मौत की धमकी: 22 वर्षीय युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, 40 minute तक थमी रही सांसें

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

नाश्ते के पैसे नहीं मिले तो मौत की धमकी: 22 वर्षीय युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, 40 minute तक थमी रही सांसें, पुलिस ने समझाकर बचाई जान

सीधी ज़िले के ग्राम जोरौधा में मंगलवार सुबह एक मामूली घरेलू विवाद उस समय सनसनीखेज रूप ले गया, जब नाश्ते के लिए पैसे न मिलने पर एक युवक ने आत्मघाती कदम उठाने की धमकी दे डाली। करीब 22 वर्षीय विजय पाल पिता छोटेलाल पाल, निवासी ग्राम जोरौधा, अपने घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर स्थित पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया और वहां से कूदकर जान देने की बात कहने लगा। इस घटना ने पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 11 बजे विजय पाल ने अपने पिता से नाश्ते के लिए पैसे मांगे थे। पिता द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर युवक गुस्से में घर से निकल गया और पास ही स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। टंकी की ऊंचाई पर पहुंचते ही वह लगातार चिल्लाते हुए अपने पिता को जिम्मेदार ठहराने लगा और कहने लगा कि वह पिता की वजह से मरने जा रहा है।

घटना की जानकारी सबसे पहले स्थानीय निवासी विकास सेन को लगी। उन्होंने बताया कि एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ा हुआ है और बार-बार नीचे कूदने का प्रयास कर रहा है। हालात की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

करीब 40 minute तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इस दौरान गांव के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और हर किसी की निगाहें टंकी पर खड़े युवक पर टिकी रहीं। पुलिस ने सूझबूझ और धैर्य का परिचय देते हुए युवक से बातचीत शुरू की और उसे शांत करने का प्रयास किया।

कोतवाली थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी रण बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। युवक अपने पिता से पैसे की मांग को लेकर नाराज था और इसी कारण पानी की टंकी पर चढ़ गया था। पुलिस ने लगातार समझाइश दी, जिसके बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

पुलिस ने युवक को समझाने के बाद उसके पिता के सुपुर्द कर दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn