---Advertisement---

हिंदुओं के ऊपर अत्याचार के खिलाफ हुआ प्रदर्शन

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आज जिले में हुआ जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सोपा ज्ञापन

 

सीधी जिले के अंतर्गत आज बुधवार के दिन दोपहर करीब 3 बजे बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ हिंदू संगठन के साथ विधायक ने मिलकर जोरदार प्रदर्शन किया। जहां 1 किलोमीटर पैदल चलकर उन्होंने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा है।

 

दरअसल पूरा मामला हिंदू संगठन से जुड़ा हुआ है जहां हिंदू संगठन में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के साथ समस्त हिंदू संगठनों ने एक साथ मिलकर जिले के पूजा पार्क से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने एसडीएम गोपद बनास नीलेश शर्मा को ज्ञापन सोपा है और कार्यवाही की माग की है. इसके अलावा बांग्लादेश में चिन्मय दास की गिरफ्तारी की रिहाई की मांग को भी शामिल किया गया है और हिंदुओं की महिलाओं बेटियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भारत सरकार को बोलने के लिए आग्रह किया गया है।

विधायक रीती पाठक ने कहा है कि भारत सरकार हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जरूर कड़ा एक्शन लेगी और बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के ऊपर कृतियों पर रोक लगाने के लिए विश्व भर में प्रयास करेगी।

जिसमें प्रमुख रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सभी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं।

1 स्वामी श्री चंद्र जी

2 श्री प्रद्युम्न जी महराज

3 श्री पुरुषोत्तम दस ही महराज

4 श्री फलाहारी बाबा जी महराज

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn