---Advertisement---

देश में IAS-IPS-IFS के 2834 पद खाली,यूपी-एमपी-महाराष्ट्र-ओडिशा में सबसे ज्यादा संकट

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

देश में IAS-IPS-IFS के 2834 पद खाली,यूपी-एमपी-महाराष्ट्र-ओडिशा में सबसे ज्यादा संकट, जानिए SC-ST-OBC से कितने अधिकारी?

हैदराबाद : देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सर्विस को लेकर हैरान करने वाले आंकड़े सामने आए हैं. इसके अनुसार पूरे देश में आईएएस-आईपीएस और आईएफएस अफसरों की भारी कमी है. तीनों प्रमुख सेवाओं में कुल 2834 पद खाली पड़े हैं. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा और महाराष्ट्र में बड़े अफसरों का बड़ा संकट है. इसके अलावा अन्य राज्यों में भी काफी पद खाली पड़े हैं.

दरअसल, हाल ही में कार्मिक मंत्रालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में एक सवाल का लिखित जवाब दिया. इसमें उन्होंने अखिल भारतीय सेवाओं (IAS-IPS-IFS) में अफसरों की कमी के बारे में जानकारी दी. बताया कि देश में आईएएस के सबसे ज्यादा 1300 पद खाली पड़े हैं. इसी तरह आईपीएस में 505 जबकि आईएफएस में 1029 पद रिक्त हैं.

इसके बाद फिर से यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) चर्चा में है. इसे लेकर फिर से बहस शुरू हो गई है. ये हैरान करने वाले आंकड़े उस दौरान सामने आए जब हाल ही में UPSC ने सिविल सर्विसेस परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की है. इसकी अंतिम तिथि 24 फरवरी है.

साल 2025 की एक जनवरी तक इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), इंडियन पुलिस सर्विस (IPS), इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) के कुल स्वीकृत पद कितने हैं?, कितने पदों पर अफसर तैनात हैं?, कितने पद खाली पड़े हैं?,

 

एजीएमयूटी कैडर के राज्यों की स्थिति : इसके तहत अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम, दिल्ली, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर सहित सभी केंद्र शासित प्रदेश आते हैं. यहां आईएएस के कुल स्वीकृत पद 542 हैं. जबकि मौजूदा समय 406 अफसर तैनात हैं. कुल 136 पद खाली हैं. इसी तरह आईपीएस के 457 पद स्वीकृत हैं. इनमें से 427 पर तैनाती है. जबकि कुल 30 पद रिक्त हैं. वहीं आईएफएस के कुल 302 पद स्वीकृत हैं. 201 पर तैनाती है, जबकि 101 पद खाली हैं.

आंध्र प्रदेश : आंध्र प्रदेश में IAS के 239 पद स्वीकृत हैं. इनमें से 195 पर तैनाती है. जबकि 44 पद खाली हैं. इसी तरह IPS के 174 पद स्वीकृत हैं. 140 पर तैनाती है. जबकि 34 पद रिक्त हैं. आईएफएस के 82 पद स्वीकृत हैं. 67 पर तैनाती है. 15 पद खाली हैं.

असम-मेघालय : इन दोनों राज्यों में IAS के 263 पद स्वीकृत हैं. 214 पर तैनाती है. जबकि 49 पद खाली हैं. IPS के 195 पद स्वीकृत हैं. 157 पर तैनाती है. 38 पद खाली हैं. आईएफएस के 142 पद स्वीकृत हैं. 90 पर तैनाती है. 52 पद रिक्त हैं.

बिहार : बिहार में IAS के 359 पद स्वीकृत हैं. 303 पर तैनाती है. जबकि 56 पद खाली हैं. इसी तरह आईपीएस के 242 पद स्वीकृत हैं. 241 पर तैनाती है. जबकि एक पद खाली है. IFS के कुल 74 पद स्वीकृत हैं. 50 पर तैनाती है. 24 पद खाली हैं.

छत्तीसगढ़ : IAS के 202 पद स्वीकृत हैं. 164 पर तैनाती है. जबकि 38 पद खाली हैं. इसी तरह आईपीएस के 142 पद स्वीकृत हैं. 135 पर तैनाती है. जबकि 7 पद खाली हैं. IFS के कुल 153 पद स्वीकृत हैं. 116 पर तैनाती है. 37 पद खाली हैं.

गुजरात : IAS के कुल 313 पद हैं. 255 पर अफसरों की तैनाती है. 58 पद खाली हैं. आईपीएस के 208 पद हैं. 203 पर तैनाती है. 5 पद खाली हैं. आईएफएस के 125 पद हैं. 77 पर अफसरों की तैनाती है. 48 पद रिक्त हैं.

हरियाणा : यहां आईएएस के 215 पद हैं. इसकी तुलना में 172 पदों पर तैनाती है. 43 पद खाली है. आईपीएस के 144 पद हैं. इनमें से 127 पर तैनाती है. 17 पद खाली हैं. वहीं आईएफएस के 58 पद हैं. इनमें से 44 पर तैनाती है. जबकि 14 पद खाली हैं

हिमाचल प्रदेश : हिमाचल में 153 पद आईएएस के स्वीकृत हैं. इनमें से 117 पर तैनाती है. जबकि 36 पद खाली हैं. आईपीएस के 96 पद स्वीकृत हैं. 84 पर तैनाती है. जबकि 12 पद रिक्त हैं. इसी तरह आईएफएस के 114 पद स्वीकृत हैं. 90 पर अफसरों की तैनाती है. जबकि 24 पद खाली हैं.

झारखंड : यहां आईएएस के 224 पद स्वीकृत हैं. इनमें से 177 पर तैनाती है. जबकि 47 पद खाली हैं. आईपीएस के 158 पद हैं. इनमें से 143 पर तैनाती है. जबकि 15 पद खाली हैं. आईएफएस के 142 पद स्वीकृत हैं. 84 पर तैनाती है. जबकि 58 पद खाली हैं.

कर्नाटक : यहां आईएएस के 314 पद स्वीकृत हैं. इनमें से 273 पर तैनाती है. जबकि 41 पद खाली है. आईपीएस के 224 पद हैं. इनमें से 203 पर तैनाती है. जबकि 21 पद खाली हैं. आईएफएस के 164 पद हैं. इनमें से 113 पर तैनाती है. जबकि 51 पद खाली हैं.

केरल : यहां आईएएस के 231 पद हैं. इनमें से 157 पर तैनाती है. जबकि 74 पद खाली हैं. आईपीएस के 172 पद हैं. इनमें से 150 पर तैनाती है. जबकि 22 पद रिक्त हैं. आईएफएस के 107 पद हैं. 78 पर तैनाती है. जबकि 29 पद खाली हैं.

मध्य प्रदेश : एमपी में आईएएस के 459 पद हैं. इनमें से 391 पर तैनाती है. जबकि 68 पद खाली हैं. आईपीएस के 319 पद हैं. 271 पर तैनाती है. 48 पद खाली हैं. इसी कड़ी में आईएफएस के 296 पद हैं. इनमें से 209 पर तैनाती है. जबकि 87 पद खाली हैं.

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में IAS के 435 पद स्वीकृत हैं. इनमें 359 पर अफसरों की तैनाती है. जबकि 76 पद खाली हैं. इसी तरह आईपीएस के 329 पद हैं. इनमें से 306 पदों पर तैनाती है. जबकि 23 पद खाली हैं. इसी कड़ी में आईएफएस के 206 पद हैं. इनमें 139 पर तैनाती है. जबकि 67 पद रिक्त हैं.

मणिपुर : यहां आईएएस के 115 पद खाली हैं. इनमें से 80 पर तैनाती है. जबकि 35 खाली है. आईपीएस के 91 पद हैं. 85 पर तैनाती है. जबकि 6 पद रिक्त हैं. इसी तरह आईएफएस के 58 पद स्वीकृत हैं. 25 पर तैनाती है. जबकि 33 पद खाली हैं.

 

नागालैंड : यहां आईएएस के 94 पद हैं. इनमें से 53 पर तैनाती है, जबकि 41 पद खाली हैं. इसी तरह आईपीएस के 80 पद हैं. इनमें 65 पर तैनाती है जबकि 15 पद खाली हैं. आईएफएस के 45 पद हैं. 29 पर तैनाती हैं. जबकि 16 पद खाली हैं.

ओडिशा : यहां IAS के 248 पद हैं. इनमें से 185 पर तैनाती है. जबकि 63 पद रिक्त हैं. इसी क्रम में आईपीएस के 195 पद हैं. इनमें से 132 पर तैनाती है. जबकि 63 पद खाली हैं. इसी तरह आईएफएस के 141 पद हैं. इनमें से 82 पर तैनाती है, जबकि 59 पद खाली हैं.

पंजाब : यहां आईएएस के 231 पद हैं. इनमें से 198 पर तैनाती है. जबकि 33 पद रिक्त हैं. आईपीएस के 172 पद हैं. इनमें से 138 पर अफसरों की तैनाती है. वहीं 34 पद रिक्त हैं. इसी कड़ी में आईएफएस के 61 पद हैं. इनमें से 43 पर तैनाती है. जबकि 18 पद खाली हैं.

राजस्थान : यहां IAS के 332 पद हैं. इनमें से 268 पर तैनाती है. जबकि 64 पद खाली हैं. आईपीएस के 222 पद हैं. इनमें से 216 पर तैनाती है. जबकि 6 पद रिक्त हैं. इसी तरह आईएफएस के 145 पद हैं. इनमें से 106 पर तैनाती है, जबकि 39 पद रिक्त हैं.

सिक्किम : यहां आईएएस के 48 पद हैं. इनमें से 36 पर तैनाती हैं, जबकि 12 पद खाली हैं. इसी तरह आईपीएस के 32 पद हैं. इनमें से 30 पर तैनाती है, जबकि 2 पद खाली हैं. इसी तरह आईएफएस के 30 पद हैं. इनमें से 26 पर तैनाती है, जबकि 4 पद खाली हैं.

तमिलनाडु : यहां आईएएस के 394 पद स्वीकृत हैं. इनमें से 343 पदों पर तैनाती हैं. जबकि 51 पद खाली हैं. आईपीएस के 276 पद हैं. इनमें से 242 पर तैनाती है. जबकि 34 पद खाली हैं. इसी तरह आईएफएस के 152 पद हैं. इनमें से 102 पर तैनाती है. जबकि 50 पद खाली हैं.

तेलंगाना : आईएएस के 208 पद हैं. इनमें से 174 पर तैनाती है. जबकि 34 खाली हैं. इसी तरह आईपीएस के 139 पद हैं. इनमें से 134 पर तैनाती है, जबकि 5 खाली हैं. इसी क्रम में आईएफएस के 81 पद हैं. इनमें से 60 पर तैनाती हैं जबकि 21 खाली हैं.

त्रिपुरा : आईएएस के 102 पद हैं. इनमें से 74 पर तैनाती है, जबकि 28 खाली हैं. आईपीएस के 69 पद हैं. इनमें से 63 पर तैनाती हैं, जबकि 6 खाली हैं. आईएफएस के 60 पद हैं. इनमें से 50 पर तैनाती है, जबकि 10 रिक्त हैं.

उत्तर प्रदेश : देश के इस सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य में आईएएस के 652 पद स्वीकृत हैं. इनमें से 571 पर तैनाती हैं, वहीं 81 पद खाली हैं. आईपीएस के 541 पद स्वीकृत हैं. इनमें से 510 पर तैनाती है, जबकि 31 पद खाली हैं. इसी तरह आईएफएस के 217 पद हैं. इनमें से 114 पर तैनाती है, जबकि 103 पद रिक्त हैं.

उत्तराखंड : यहां आईएएस के 126 पद हैं. इनमें से 109 पर तैनाती है. 17 पद रिक्त हैं. आईपीएस के 75 पद हैं. 73 पर तैनाती है. 2 खाली है. आईएफएस के 112 पद हैं. इनमें 70 पर तैनाती है. 42 पद रिक्त हैं.

पश्चिम बंगाल : यहां IAS के 378 पद हैं. 303 पर तैनाती है. 75 पद रिक्त हैं. आईपीएस के 347 पद हैं. 319 पर तैनाती हैं. 28 रिक्त हैं. आईएफएस के 126 पद हैं. 99 पर तैनाती है. 27 पद खाली है.

इस तरह आईएएस के कुल स्वीकृत पद 6877 हैं. इनमें से 5577 पदों पर तैनाती है, जबकि 1300 पद रिक्त हैं. इसी तरह आईपीएस के 5099 स्वीकृत पद हैं. जबकि तैनाती 4594 पदों पर है. वहीं 505 पद खाली हैं. इसी तरह आईएफएस के कुल 3193 पद हैं. इनमें से 2164 पर ही तैनाती है. जबकि कुल 1029 पद रिक्त हैं.

AGMUT के अलावा इन राज्यों में ज्यादा पद रिक्त : IAS कैटेगरी में AGMUT कैडर में सबसे ज्यादा 136 पोस्ट खाली हैं. उत्तर प्रदेश में 81, महाराष्ट्र में 76, पश्चिम बंगाल में 75 और केरल 74 पोस्ट रिक्त हैं. IPS कैटेगरी में 5 राज्यों में सबसे ज्यादा जगह है. इनमें ओडिशा में 63, मध्य प्रदेश में 48, असम-मेघालय में 38, जबकि पंजाब और तमिलनाडु में 34 पद रिक्त हैं.इसी तरह IFS कैटेगरी में भी देश के 5 राज्यों में सबसे ज्यादा पद रिक्त हैं. इनमें उत्तर प्रदेश में 103, AGMUT कैडर में 101, मध्य प्रदेश में 87, महाराष्ट्र में 67 और ओडिशा में 59 पद रिक्त हैं.

एससी-एसटी और ओबीसी कैटेगरी के कितने अफसर? : साल 2020 से 2024 तक के डेटा के अनुसार देश में ओबीसी कैटेगरी के 245 आईएएस, एससी कैटेगरी के 135 जबकि एसटी के 67 IAS अफसर हैं. इसी तरह ओबीसी वर्ग के 255, एससी के 141 और एसटी वर्ग के 71 IPS हैं. इसी कड़ी में ओबीसी वर्ग के 231, एससी के 95 जबकि एसटी के 48 IFS अफसर हैं.

 

कैसे बनते हैं IAS-IPS और IFS? : IAS अफसर बनने के लिए UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास करनी होती है. परीक्षा 3 पैटर्न पर होती है. इसमें प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा देनी होती है. इसके बाद साक्षात्कार से भी गुजरना होता है. परीक्षा में बैठने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए. न्यूनतम उम्र 21 साल होनी चाहिए. इसी तरह आईपीएस और आईएफएस बनने के लिए भी यही परीक्षाएं पास करनी होती हैं.

इन अफसरों की तैनाती और ट्रांसफर का अधिकार सामान्य प्रशासन विभाग के पास रहता है. सामान्य प्रशासन विभाग को एक तरह से सभी विभागों का प्रशासनिक नियंत्रण का केंद्र कहा जाता है.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn