---Advertisement---

धमाके के साथ धधका ट्रांसफॉर्मर,सेमरिया में भीषण आग से हड़कंप, बिजली विभाग नदारद,ग्रामीणों ने खुद संभाली कमान

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

धमाके के साथ धधका ट्रांसफॉर्मर,सेमरिया में भीषण आग से हड़कंप, बिजली विभाग नदारद,ग्रामीणों ने खुद संभाली कमान

एमपी के सीधी जिले के सेमरिया क्षेत्र में शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब पंचायत भवन के पास लगे ट्रांसफॉर्मर में अचानक भीषण आग लग गई। शाम करीब 4:30 बजे तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। देखते ही देखते ट्रांसफॉर्मर आग की लपटों में घिर गया और पूरा इलाका अफरा-तफरी में बदल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रांसफॉर्मर कई वर्षों से जमीन के नीचे स्थापित है, जिसकी वजह से उसमें अक्सर छोटी-मोटी आग लगती रहती थी। लेकिन इस बार आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रांसफॉर्मर के साथ-साथ पूरी केबल भी जलकर राख हो गई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि लोगों को बम फटने का भ्रम हो गया।

इस घटना के समय बिजली विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं था, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी गई। हालात बिगड़ते देख गांव के लोगों ने खुद मोर्चा संभाला और पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। हालांकि, आग इतनी भयंकर थी कि काफी देर तक उस पर काबू नहीं पाया जा सका।

जहा स्थानीय निवासी कुबेर तोमर ने बताया कि “जैसे ही तेज आवाज सुनाई दी, हम तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश करने लगे, लेकिन आग पर तुरंत काबू पाना मुश्किल हो गया।”

सेमरिया जेई प्रकाश चंद्र निगम ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि तेज गर्मी और आसपास सूखे पत्तों की मौजूदगी के कारण आग तेजी से फैल गई।

वही ग्रामीणों का आरोप है कि नए जूनियर इंजीनियर की नियुक्ति के बाद से बिजली व्यवस्था पूरी तरह लचर हो गई है और इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने विभागीय लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें टरबाइन में भड़की आग, फायर टीम की फुर्ती से टला बड़ा हादसा
टरबाइन में भड़की आग, फायर टीम की फुर्ती से टला बड़ा हादसा

टरबाइन में भड़की आग, फायर टीम की फुर्ती से टला बड़ा हादसा उमरिया तपस...

Share & Earn