Digvijay singh:भाजपा पर जमकर बरसे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह

July 16, 2024, 8:34 AM
2 Mins Read
4 Views
20240716 140152 News E 7 Live

Digvijay singh : राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का बयान, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए निराशाजनक नतीजे आए है।

उसका विश्लेषण कर रहे है, मोदी जी 400 पार की बात कर रहे थे,लेकिन 250 पार भी नहीं कर पाए।

Digvijay singh :बीजेपी को बहुमत नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की कृपा से मिला है।

प्रति व्यक्ति आय घट रही है,महंगाई लगातार बढ़ रही है।

भ्रष्टाचार व्यापमं से लेकर नीट तक है,इन सबके पीछे एक महान व्यक्ति प्रदीप जोशी है।

व्यापमं की संरचना और उनकी नियुक्ति एक साथ हुई है।

असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती में भी घोटाला हुआ, प्रदीप जोशी को छत्तीसगढ़ में नियुक्ति मिली।

नीट परीक्षा के 2 दिन पहले पेपर लीक हुआ, लेकिन आज तक नीट परीक्षा निरस्त नहीं हुई।

जांच उनको सौंपी गई,जिनके प्रभार में नीट में गड़बड़ी हुई।

Digvijay singh : नर्सिंग घोटाले में मंत्री विश्वास सारंग शामिल है,मेडिकल यूनिवर्सिटी के चांसलर और पदाधिकारी शामिल है।

बीजेपी राजनीति में जनसेवा के लिए नहीं बल्कि धनसेवा के लिए आती है।

अयोध्या में बीजेपी के नेताओं ने जमीनें खरीदी है,जबकि जिन लोगों के मकान तोड़े गए है उन्हें मुआवजा नहीं मिला है।

मध्यप्रदेश में बीजेपी नेताओं के हर काम मे है पार्टनरशिप।

स्मार्ट मीटर में एंटीना से रीडिंग होगी।

गरीबी समाप्त करने का दावा करते है लेकिन 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दे रहे है।

लाडली बहना में हमसे गलती हुई है पहले घोषणा करने की।

हिमाचल और कर्नाटक में देना शुरू कर दिया था।

लाडली बहना को देखना चाहिए बिजली के बिल बढ़ गए है।

देश मे गरीब गरीब हो रहा है,अमीर अमीर हो रहा है।

गुजरात की कंपनियां देश भर में ठेके ले रही है, लेकिन ठेका मिलते ही पेटी कॉन्ट्रेक्टर को काम देती है।

पीएम मोदी जिन चीजों का उद्घाटन कर रहे है वह कुछ महीनों में ही गिर जा रही है।

नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राहुल गांधी देश मे हर जगह जा रहे है।

मणिपुर में सिविल वार के हालात है,राहुल गांधी वहां गए,लेकिन पीएम मोदी नही गए.

देश मे आज अव्यवस्था फैली हुई है,लोग परेशान है।

Exit mobile version