---Advertisement---

डिजिटल हवाला! फर्जी बैंक अकाउंट से लाखों का ट्रांजेक्शन,7 पासबुक और एटीएम समेत 3 गिरफ्तार

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Updated on:

---Advertisement---

डिजिटल हवाला! फर्जी बैंक अकाउंट से लाखों का ट्रांजेक्शन,7 पासबुक और एटीएम समेत 3 गिरफ्तार

अंजली के गिरफ्तार होते ही बेनकाब होगा मास्टरमाइंड…

मध्य प्रदेश – कटनी जिले में फर्जी बैंक खातों के जरिए लाखों रुपये के अवैध लेन-देन करने वाले गिरोह का कोतवाली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने महिला समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से 7 पासबुक, 7 एटीएम कार्ड और खातों से लिंक सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

मामले का खुलासा तब हुआ जब रबर फैक्ट्री रोड निवासी अभिषेक तोमर ने शिकायत दर्ज कराई।उसने बताया कि उसके परिचित योगेश सिंह ठाकुर ने बिजनेस के नाम पर खाता खुलवाकर हर माह 10 से 15 हजार रुपये देने का लालच दिया। खाता खुलते ही आरोपी ने पासबुक, एटीएम और मोबाइल सिम अपने कब्जे में ले ली। कुछ ही दिनों में खाते में लाखों रुपये का संदिग्ध ट्रांजेक्शन होने लगा। लिखित शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी योगेश सिंह ठाकुर पर BNS की धारा 318(4), 319(2) मामला दर्जकर हिरासत में लेकर पूछताछ किया है।

पुलिस पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह लोगों को लालच देकर ‘म्यूल अकाउंट’ खुलवाता था और दस्तावेज अपने साथियों को सौंप देता था। जांच में फरियादी के खाते में तीन दिनों में करीब 6 लाख 35 हजार रुपये का संदिग्ध लेन-देन सामने आया है।

पूरे मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपी एक गिरोह की तरह काम करता था जिसके कब्जे से 7 बैंक पासबुक, 7 एटीएम कार्ड समेत सिमकार्ड मिली है। इन बैंक अकाउंट का प्रयोग वो किस गतिविधियों के लिए कर रहा था और रकम कहां से आ रही थी कहां जा रही थी इसकी विस्तृत जांच जारी है।

फिलहाल कटनी पुलिस ने पूरे मामले पर हर्ष नागवानी, अग्नीज उर्फ सैम चंदनानी समेत रजनी यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है वहीं इस मामले पर माधवनगर की अंजली नामक महिला का नाम सामने आने के बाद हवाला कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn