दिखा खबर का असर
कन्या विद्यालय परिसर से हटाई गईं निर्माण सामग्री
मामला शा कन्या उ मा विद्यालय मझौली का
संजय सिंह मझौली
जिले के नगर क्षेत्र मझौली में संचालित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में दो माह पूर्व किसी संविदाकार द्वारा अनैतिक रूप से निर्माण सामग्री का भंडारण कर विद्यालय की गतिविधियों को प्रभावित किया जा रहा था जो विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के लिए समस्या का सबक बना था जिसको लेकर न्यूज़ 7लाइव द्वारा खबर प्रकाशित की गई थी जिसका नतीजा रहा की खबर प्रकाशन के दूसरे ही दिन विद्यालय परिसर से पूरा मटेरियल हटा लिया गया है।
ज्ञात हो की कन्या विद्यालय मझौली में बगैर किसी अनुमति के 2 माह पहले से पूरे परिसर में रेत एवं गिट्टी का का भंडारण बेतरतीब तरीके से किए जाने के कारण होने वाली प्रार्थना(प्रेयर) भी प्रभावित थी। साथ ही खेल गतिविधियां भी पूरी तरह से बंद रही हैं।इस मामले के संबंध में विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य आराधना गुप्ता के द्वारा बताया गया था कि विद्यालय में सामग्री भंडारण के लिए किसी तरह से अनुमति या अभिमत नहीं ली गई है।संबन्धित संविदाकार द्वारा सामग्री भंडारण कर विद्यालय की गतिविधि को प्रभावित किया गया है जबकि यहां कक्षा 1 से 12 तक में 400 छात्राएं अध्यनरत हैं।जिसको लेकर मेरे द्वारा उपखंड अधिकारी मझौली एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी किया गया है।
वहीं मीडिया के द्वारा उपखंड अधिकारी आरपी त्रिपाठी को इस पूरे मामले पर अवगत कराया गया था तो उन्होंने मोबाइल फोन पर नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया गया कि विद्यालय परिषर से मटेरियल हटवाने के लिए कार्यवाही करें क्योंकि नगर क्षेत्र के संविदाकारों के द्वारा मटेरियल भंडारण किया गया है।साथ ही कहा गया कि उसी परिसर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाना है जिस कारण परिसर को तत्काल खाली कराना जरूरी है।
पूरे मामले को लेकर विद्यालय की प्राचार्य एवं उपखंड अधिकारी के बयान के साथ खबर प्रकाशित की गई थी। उसी के तहत कार्रवाई का क्रियान्वयन किया गया है।

