---Advertisement---

दंपत्ति की संदिग्ध मौत,पत्नी मृत मिली और पति फंदे पर लटका मिला

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

दंपत्ति की संदिग्ध मौत,पत्नी मृत मिली और पति फंदे पर लटका मिला

मध्य प्रदेश: इंदौर के परदेसीपुरा थाना क्षेत्र के नंदा नगर इलाके में मंगलवार सुबह एक दंपत्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घर के अंदर महिला मृत अवस्था में मिली, जबकि पति पंखे से साड़ी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान 42 वर्षीय एकनाथ और उनकी पत्नी 38 वर्षीय रोहिणी के रूप में हुई है। दोनों पिछले करीब डेढ़ साल से नंदा नगर में किराए के दो कमरों के मकान में रह रहे थे। इससे पहले उनका मकान जीवन की फेल और MR 10 क्षेत्र में था, जिसे बेचने के बाद वे यहां किराए के मकान में रहने लगे थे। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे एकनाथ ने अपने दोनों बच्चों को दूध लेने के लिए घर से बाहर भेज दिया।

करीब 20 मिनट बाद जब बच्चे लौटे तो घर का दरवाजा बंद मिला। अंदर जाकर देखा तो पिता पंखे से साड़ी के फंदे पर लटके हुए थे, जबकि दूसरे कमरे में उनकी मां रोहिणी मृत अवस्था में पड़ी थीं, महिला के शव के पास टूटी हुई चूड़ियां भी मिली हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ होगा। बच्चों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही परदेसीपुरा पुलिस और एफ.एस.एल. की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक एकनाथ पहले मैकेनिक का काम करता था, लेकिन कुछ समय से वह शेयर मार्केट से जुड़ा हुआ था।शुरुआती जानकारी में परिवार की आर्थिक स्थिति भी ज्यादा मजबूत नहीं बताई जा रही है।

हालांकि महिला के शरीर पर किसी प्रकार के स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं।फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें भाजपा मंत्री को बना दिया कांग्रेस प्रदेश सचिव, उमरिया में लिस्ट से मचा बवाल
भाजपा मंत्री को बना दिया कांग्रेस प्रदेश सचिव, उमरिया में लिस्ट से मचा बवाल

भाजपा मंत्री को बना दिया कांग्रेस प्रदेश सचिव, उमरिया में लिस्ट से मचा बवाल...

Share & Earn