---Advertisement---

दो दिवसीय शिविरों में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं, दिए त्वरित निराकरण के निर्देश 

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

संवाददाता अनिल शर्मा

सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा “संकल्प से समाधान” अभियान एवं किसान कल्याण वर्ष के परिप्रेक्ष्य में लगातार दो दिवस तक विकासखंड सिहावल के विभिन्न ग्रामों में जन चौपाल तथा जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

ग्राम कोदौरा में आयोजित शिविर में कलेक्टर ने प्राप्त शिकायतों की एक-एक कर समीक्षा करते हुए निराकरण के निर्देश दिए। शिकायतों में प्रमुख रूप से अतिक्रमण, सीमांकन, पेंशन न मिलना एवं विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं से जुड़ी समस्याएं शामिल रहीं। दिव्यांगजनों द्वारा उपकरण की मांग पर पात्रतानुसार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही सड़कों के निर्माण एवं अतिक्रमण हटाने के संबंध में 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित ग्रामसभा में प्रस्ताव पारित करने तथा पंचायत निधि से मरम्मत कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए। प्रस्ताव प्राप्त होने पर अतिक्रमण चिन्हांकन कर हटाने की कार्रवाई करने को कहा गया।

ग्राम पंचायत लौआ में आयोजित शिविर में कलेक्टर ने माता लौआ देवी मंदिर के लिए प्रबंध समिति गठन के निर्देश दिए तथा प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं ग्राम सिहौलिया में आयोजित शिविर में ग्रामीणों द्वारा विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने, नए हैंडपंप खनन एवं खेत सड़क निर्माण की मांग रखी गई, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभागों को समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सीधी कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता बरतें और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके।

इस दौरान उपखंड अधिकारी सिहावल राजेश शुक्ला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रश्मि पाण्डेय सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें दुनिया के सबसे बड़े छात्र संगठन एनएसयूआई के स्थापना दिवस पर विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम
दुनिया के सबसे बड़े छात्र संगठन एनएसयूआई के स्थापना दिवस पर विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम

दुनिया के सबसे बड़े छात्र संगठन एनएसयूआई के स्थापना दिवस पर विद्यालय में जागरूकता...

Share & Earn