---Advertisement---

दोस्त को वीडियो कॉल कर युवक ने लगाई फांसी, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

दोस्त को वीडियो कॉल कर युवक ने लगाई फांसी, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मध्य प्रदेश: दमोह जिले के मोहरई गांव की घटना, परिजनों ने गांव के ही युवक पर ब्लैकमेलिंग का लगाया है आरोप

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के गैसाबाद थाना क्षेत्र के मोहरई गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जहा प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहरई गांव निवासी रोहित राय ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले युवक ने अपने एक दोस्त को वीडियो कॉल किया था। बातचीत के दौरान उसने अपनी परेशानी बताते हुए एक नामजद व्यक्ति पर पैसे मांगने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया।

वही मृतक के दोस्त ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर बाद युवक ने फांसी लगा ली। घटना के बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें युवक द्वारा पहले दो लाख रुपये देने और बाद में 50 हजार रुपये के लिए परेशान किए जाने की बात कही गई है।

इस घटना की सूचना मिलते ही गैसाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हटा सिविल अस्पताल भेज दिया है।

अब परिजनों ने गांव के ही घनश्याम अहिरवार पर ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि उक्त व्यक्ति लोगों के खिलाफ झूठी शिकायत कर दबाव बनाने का काम करता है।

वही इस संबंध में गैसाबाद थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें रात के अंधेरे में गरीब की रोज़ी-रोटी पर वार, अज्ञात लोगों ने लगाई दुकान में आग, 15 हजार का सामान जलकर राख
रात के अंधेरे में गरीब की रोज़ी-रोटी पर वार, अज्ञात लोगों ने लगाई दुकान में आग, 15 हजार का सामान जलकर राख

रात के अंधेरे में गरीब की रोज़ी-रोटी पर वार, अज्ञात लोगों ने लगाई दुकान...

Share & Earn