---Advertisement---

दर्दनाक हादसा,कुएं में डूबने से भाई-बहन की मौत

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

दर्दनाक हादसा,कुएं में डूबने से भाई-बहन की मौत

मध्य प्रदेश-मंडला जिले के मोतीनाला थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मवई के जैतपुरी गांव में एक पुराने खुले कुएं में डूबने से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर खुले और असुरक्षित कुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एडिशनल एसपी शिव कुमार वर्मा के मुताबिक मृत बच्चों की पहचान 5 वर्षीय नंदन तेकाम और उसकी बहन नंदिनी तेकाम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चों के माता-पिता साप्ताहिक बाजार गए हुए थे और दोनों मासूम घर पर अकेले थे। इसी दौरान खेलते-खेलते दोनों बच्चे गांव के एक पुराने खुले कुएं के पास पहुंच गए। लगातार बारिश के कारण कुआं पूरी तरह पानी से भरा हुआ था, जिससे दोनों उसमें गिरकर डूब गए।

जब काफी देर तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। करीब ढाई से तीन घंटे की खोजबीन के बाद दोनों बच्चों के शव कुएं से बरामद किए गए। घटना की सूचना मिलते ही मोतीनाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे जैतपुरी गांव में शोक का माहौल है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें घुंघुटी में प्रस्तावित कॉलरी के विरोध में किसानों का बिगुल, 21 जुलाई को कलेक्टर घेराव का ऐलान
घुंघुटी में प्रस्तावित कॉलरी के विरोध में किसानों का बिगुल, 21 जुलाई को कलेक्टर घेराव का ऐलान

घुंघुटी में प्रस्तावित कॉलरी के विरोध में किसानों का बिगुल, 21 जुलाई को कलेक्टर...

Share & Earn