---Advertisement---

दुनिया के सबसे बड़े छात्र संगठन एनएसयूआई के स्थापना दिवस पर विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम

---Advertisement---

दुनिया के सबसे बड़े छात्र संगठन एनएसयूआई के स्थापना दिवस पर विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम

विद्यार्थियों को दिया शिक्षा, राष्ट्रभक्ति व पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सीधी, 9 अप्रैल।

दुनिया के सबसे बड़े छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के 56वें स्थापना दिवस पर सीधी जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, करौंदिया पानी टंकी में विद्यार्थी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह परिहार स्वयं विद्यार्थियों के बीच पहुँचे और उन्हें शिक्षा, राष्ट्रभक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन से हुई। इंदिरा गांधी, सुभाष चंद्र बोस एवं भगत सिंह के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रनायकों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

इसके पश्चात विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया तथा बच्चों को मिठाई एवं फल वितरित किए गए। अपने संबोधन में विक्रांत सिंह परिहार ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री नहीं यह व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति सजग रहने, अनुशासन का पालन करने एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को इतिहास के प्रेरणादायक प्रसंगों से भी अवगत कराया गया।

खानवा के युद्ध में राणा सांगा की वीरता, गिरी सुमेल के युद्ध में राव मालदेव राठौड़ का शौर्य तथा 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना के अदम्य पराक्रम के उदाहरणों से राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत की गई। जौहर और साका जैसी गौरवशाली परंपराओं का उल्लेख करते हुए त्याग एवं आत्मसम्मान का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सहित शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

कन्या महाविद्यालय में भी हुआ आयोजन

एनएसयूआई स्थापना दिवस पर कन्या महाविद्यालय, सीधी में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व छात्र नेता अभिमन्यु सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम में अभिमन्यु सिंह चौहान, बादल विश्वकर्मा, स्वाति सिंह, रिया सिंह, ऋचा सिंह, प्रिया मिश्रा, प्रिया सिंह एवं रेशमा साकेत सहित एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। एनएसयूआई इस प्रकार के जमीनी कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में शिक्षा, जागरूकता, राष्ट्रभक्ति एवं पर्यावरण चेतना निरंतर विकसित कर रहा है और सीधी जिले में संगठन की पकड़ दिन-प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है।

विक्रांत सिंह परिहार प्रदेश सचिव एनएसयूआई मध्य प्रदेश

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें 29 तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार, शहर में कर रहा था अवैध सौदेबाजी
29 तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार, शहर में कर रहा था अवैध सौदेबाजी

29 तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार, शहर में कर रहा था अवैध...

Share & Earn