---Advertisement---

ई भुगतान में लाखों का घोटाला उजागर,सगे संबंधियों को वेंडर बनाकर किया जा रहा भुगतान

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

ई भुगतान में लाखों का घोटाला उजागर,सगे संबंधियों को वेंडर बनाकर किया जा रहा भुगतान

मामला ग्राम पंचायत गंजरी एवं खड़ौरा का

संजय सिंह मझौली

जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम पंचायत गंजरी एवं खड़ौरा में ई भुगतान के जरिए किए गए भुगतान में लाखों का घोटाला उजागर हुआ है।

प्राप्त तथ्यों के मुताबिक ग्राम पंचायत गजरी में ई भुगतान क्रमांक 3634 059 दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को 655538 रुपए 18 बिल संख्या के माध्यम भुगतान किया गया है जिसमें भुगतान की गई राशि में काफी अंतर है क्योंकि सात बिलों की कुल भुगतान राशि 249789 रुपए है ऐसे में 405749 रुपए का हिसाब बिल भुगतान में नहीं है जिस कारण इस राशि को गोलमाल किया जाना साबित हो रहा है।

इतना ही नहीं ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम पंचायत के सरपंच के सगे संबंधी के नाम से श्री सांई राम ट्रेडर्स गंजरी को वेंडर बनाया गया है एवं उक्त फर्म के नाम पर 10 लाख से ज्यादा का भुगतान किया गया है।

दिनांक 10 जून 2025 को एक लाख रुपए का भुगतान उक्त फर्म के नाम पर किया गया है जिसमें 30 हजार रुपए रेत का भुगतान किया गया है ऐसे में सवाल यह भी है कि क्या उस फर्म को रेत बिक्री करने का लाइसेंस प्राप्त है। वहीं 15 मई 2025 को 99750 रु इसी फर्म के नाम से भुगतान किया गया लेकिन बिल फीड नहीं किया गया है जिससे यह साबित नहीं हो रहा है कि यह राशि किस सामग्री के लिए भुगतान की गई है।

ग्राम पंचायत खड़ौरा में ई भुगतान क्रमांक 3790 252 दिनांक 1 मार्च 2026 में बिलों की संख्या 7 के माध्यम से 510300 रु भुगतान किया गया है जिसमें कुल भुगतान राशि 380300 है जबकि 130000 रुपए कहां चले गए जिसका हिसाब नहीं है।

इतना ही नहीं इस ई पी ओ में सचिव अनिल गुप्ता के द्वारा अपने सगे संबंधियों को भुगतान किया गया है लेकिन किस सामग्री के लिए भुगतान किया गया है यह बिल फीड नहीं है।ग्राम पंचायत के द्वारा यस टेडर्स डांगा के नाम से 10 लाख से ज्यादा का भुगतान किया गया है लेकिन जो बिल फीड किए गए हैं।

उन्हें साजिश के तहत धुंधले कर फीड किया गया है जिससे यह स्पष्ट नहीं होता है कि भुगतान की गई राशि किस सामग्री के लिए की है।रेत के लिए भी भुगतान किया गया है क्या वह फर्म रेत बिक्री के लिए अधिकृत है यह बड़ा सवाल है।मामले को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मझौली से मोबाइल पर संपर्क किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

इनका कहना

सरपंच सचिव फर्जी तरीके से बिल लगाकर राशि भुगतान करते हैं फिर बंदर बांट करते हैं। सब कुछ काम गुप चुप तरीके से करते हैं मामले की जांच होनी चाहिए।

मोहनलाल सिंह गोंड़ ग्रामीण

हमारे ग्राम पंचायत में सचिव फर्जी तरीके से बिल भुगतान करता है और अपने सगे संबंधियों के नाम भी भुगतान करता है मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।हम ग्रामीणों को पूछने पर भी जानकारी नहीं दी जाती है।

लल्लू सिंह गोंड ग्रामीण

बिल सही फीड किए गए हैं कहीं तकनीकी गड़बड़ी होगी इसलिए हिसाब बराबर नहीं आ रहा है। टी पी के माध्यम से फर्म के द्वारा रेत दिया जाता है।रेत बिक्री के लिए अधिकृत है या नहीं यह फर्म मलिक ही जानेंगे हमें जानकारी नहीं है।

हरिहर प्रसाद विश्वकर्मा सचिव गंजरी

सरपंच के आदेश पर मेरे द्वारा भुगतान किया जाता है सारी जानकारी और जिम्मेदारी ग्राम पंचायत के सरपंच के पास है मैं उनके आदेश का पालन करता हूं।

अनिल गुप्ता सचिव ग्राम पंचायत खड़ौरा

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें 55.50 लाख की डकैती का खुलासा, 12 आरोपी गिरफ्तार – 35 लाख रुपए बरामद
55.50 लाख की डकैती का खुलासा, 12 आरोपी गिरफ्तार – 35 लाख रुपए बरामद

55.50 लाख की डकैती का खुलासा, 12 आरोपी गिरफ्तार – 35 लाख रुपए बरामद...

Share & Earn