---Advertisement---

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय टमसार में नशामुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय टमसार में नशामुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कुसमी, सीधी। थाना कुसमी द्वारा संचालित “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय टमसार में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को दर्शाते हुए समाज को नशामुक्ति का संदेश दिया।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी कुसमी अरूणा द्विवेदी ने विद्यार्थियों और उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत क्षेत्र में लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थानों पर विद्यार्थियों और नागरिकों को नशामुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई जा रही है। युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए फुटबॉल प्रतियोगिता, रंगोली, वॉकथॉन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों में शॉर्ट फिल्म और रील्स के माध्यम से नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी भी दी जा रही है।

कार्यक्रम में टमसार के सरपंच मकरंद सिंह, विद्यालय की प्राचार्य, शिक्षिका मानसी जैन, पीटीआई सुनीता वर्मा, विद्यालय का समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं तथा ग्राम के पंच सहित लगभग 320 लोग उपस्थित रहे। उपस्थित सभी लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें भितरी संस्कृत महाविद्यालय में 'योगो भवति दुःखहा' विषय पर राष्ट्रीय व्याख्यान, योग को बताया दुःखों से मुक्ति का प्रामाणिक मार्ग
भितरी संस्कृत महाविद्यालय में 'योगो भवति दुःखहा' विषय पर राष्ट्रीय व्याख्यान, योग को बताया दुःखों से मुक्ति का प्रामाणिक मार्ग

भितरी संस्कृत महाविद्यालय में 'योगो भवति दुःखहा' विषय पर राष्ट्रीय व्याख्यान, योग को बताया...

Share & Earn