---Advertisement---

एमपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, 5वीं में 95.14 और 8वीं में 93.83 प्रतिशत बच्चे पास

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

एमपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, 5वीं में 95.14 और 8वीं में 93.83 प्रतिशत बच्चे पास

भोपाल: मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा पांचवी और आठवीं के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया. आज बुधवार 25 मार्च को मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने रिजल्ट जारी कर दिया है. स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने रिजल्ट जारी किया है. 5वीं में 95.14% और 8वीं में 93.83% रिजल्ट रहा है. हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है. एमपी बोर्ड के 5वीं व 8वीं के स्टूडेंट्स कई दिन से इसका इंतजार कर रहे थे. रिजल्ट के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 25 मार्च की तारीख तय की थी. कॉपियों की जांच लगभग पूरी हो गई है, 1:30 बजे रिजल्ट जारी कर दिया गया.

रोल नंबर या समग्र आईडी लेकर जाएं छात्र

मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर या समग्र आईडी लाना होगी. राज्य शिक्षा केंद्र ने इसके लिए एक ऑफिशयल वेब पोर्टल उपलब्ध कराया गया है, जिसका लिंक क्यूआर कोड स्कैन करके भी प्राप्त किया जा सकता है. रिजल्ट को लेकर एमपी बोर्ड ने पूरी तैयारी कर ली थी. परिणाम घोषणा की प्रक्रिया सुबह 1 बजे राज्य शिक्षा केंद्र के कार्यालय में शुरू हुई. 1:30 बजे नतीजे ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए.

पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य

छात्र www.rskmp.in/result.aspx लिंक पर अपना रोल नंबर या समग्र आईडी डालकर रिजल्ट देख सकेंगे. परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों का 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है. यदि छात्र एक या दो विषय में फेल हो गए तो उन्हें परीक्षा देने का दूसरा मौका मिलेगा. यही दो से ज्यादा विषय में 33 प्रतिशत से कम अंक आए तो उन्हें फेल घोषित कर दिया जाएगा.

छात्र ऐसे चेक करें

1- सबसे पहले राज्य शिक्षा केन्द्र के वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर जाएं.

2- इसके बाद होमपेज पर जाकर Result वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.

3- यहां छात्र अपना रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें.

4- जैसे ही रोल नंबर डालेंगे रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा.

5- इसके बाद स्कोर कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें.

इतने बच्चों ने दी थी परीक्षा

मध्य प्रदेश में क्लास 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं इस साल बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की गईं थी. ये एग्जाम 20 फरवरी से 28 फरवरी के बीच संपन्न हुए. इसमें सरकारी, निजी स्कूलों और पंजीकृत मदरसों के बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए. कक्षा 5वीं में करीब 12 लाख 76 हजार बच्चों ने परीक्षा दी. जबकि कक्षा 8वीं में लगभग 10 लाख 92 हजार विद्यार्थी शामिल हुए. छात्रों की आंसर शीट का मूल्यांकन के लिए कुल 322 केन्द्र बनाये गए थे.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें अवैध वसूली का वीडियो वायरल, एसपी ने आरक्षक को किया लाइन हाजिर, डायल 112 के चालक पर भी गिरी गाज
अवैध वसूली का वीडियो वायरल, एसपी ने आरक्षक को किया लाइन हाजिर, डायल 112 के चालक पर भी गिरी गाज

अवैध वसूली का वीडियो वायरल, एसपी ने आरक्षक को किया लाइन हाजिर, डायल 112...

Share & Earn