---Advertisement---

एसडीएम अजय शर्मा ने ली विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक, विभागीय कार्यों की प्रगति पर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

एसडीएम अजय शर्मा ने ली विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक, विभागीय कार्यों की प्रगति पर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

कुसमी। कुसमी के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अजय शर्मा ने विकासखंड कुसमी के समस्त विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली गई।

एसडीएम श्री शर्मा ने एक-एक विभाग के अधिकारियों से उनके विभागीय कार्यों, लंबित प्रकरणों तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए तथा लंबित कार्यों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक के दौरान विभागीय समन्वय पर विशेष जोर देते हुए एसडीएम ने कहा कि आमजन से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण करें, शिकायतों का त्वरित निराकरण करें तथा शासन के निर्देशों का गंभीरता से पालन करें।

बैठक में सभी विभाग प्रमुख एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में प्रशासनिक कार्यों में गति लाने, जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने तथा विकास कार्यों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए गए।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें मदद के बदले शराब और पैसे की मांग, विरोध करने पर युवक से मारपीट का आरोप।
मदद के बदले शराब और पैसे की मांग, विरोध करने पर युवक से मारपीट का आरोप।

मदद के बदले शराब और पैसे की मांग, विरोध करने पर युवक से मारपीट...

Share & Earn