---Advertisement---

एसडीएम चुरहट ने तहसीलदार रामपुर से वापस ली जांच 

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

एसडीएम चुरहट ने तहसीलदार रामपुर से वापस ली जांच 

भरतपुर के अवैध अतिक्रमण के मामले की जांच करेंगे तहसीलदार चुरहट 

तहसीलदार रामपुर नैकिन को उक्त प्रकरण से किया गया पृथक 

सीधी 

जिले के तहसील रामपुर नैकिन के तहसीलदार का दबंगई का वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम चुरहट विकास आनंद ने तहसीलदार रामपुर नैकिन अशीष मिश्रा से अवैध अतिक्रमण के मामले की जांच वापस लेकर तहसीलदार चुरहट को सौंप दी है। एसडीएम चुरहट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार रामपुर नैकिन अशीष मिश्रा को उक्त प्रकरण से पृथक कर दिया है ताकि सही तरीके से मामले की जांच हो सके। ग्राम पंचायत भरतपुर परिसर पर अवैध अतिक्रमण एवं संतोष पाण्डेय की भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर्ता विश्वनाथ साहू पिता जमुना साहू निवासी भरतपुर के मामले में तहसीलदार रामपुर नैकिन आशीष मिश्रा के पक्षपात पूर्ण रवैये का वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम चुरहट विकास आनंद ने मामले को संज्ञान में लेते हुए उक्त प्रकरण की जांच रामपुर नैकिन तहसीलदार से वापस लेते हुए उक्त पूरे प्रकरण की जांच तहसीलदार चुरहट को सौंप दी है। ताकि सही तरीके से अवैध अतिक्रमण की जांच हो सके।

बताया गया है कि अतिक्रमणकर्ता विश्वनाथ साहू अपने मकान के सामने ग्राम पंचायत भरतपुर के पंचायत भवन की शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर रखा है और अपने मकान के पीछे संतोष पाण्डेय निवासी भरतपुर की भूमि पर अवैध अतिक्रमण का प्रयास कर रहा है। जिस पर तहसीलदार रामपुर नैकिन आशीष मिश्रा ने स्वयं अवैध निर्माण कार्य पर रोंक लगाते हुए स्थगन जारी किये थे। बाद में राजनीतिक दबाव के चलते अवैध अतिक्रमणकर्ता की मदद करने का प्रयास करने लगे।

उधर फरियादी संतोष पाण्डेय का कहना है कि विश्वनाथ साहू की जितनी भूमि खसरे मे है तहसीलदार उसे नाप कर दे दें, मुझे कोई आपत्ति नहीं है किन्तु जो भूमि ज्यादा है उससे अवैध अतिक्रमण हटाया जाए। शासकीय भूमि पर विश्वनाथ साहू के द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटाने का आदेश भी तत्कालीन एसडीएम चुरहट के द्वारा तहसीलदार रामपुर नैकिन को किये जाने के बाद भी शासकीय भूमि से अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया गया जो विवाद का प्रमुख कारण बनता जा रहा है।

सत्ता पक्ष के कुछ छुटभैया नेताओं के इशारे पर शासकीय भूमि पर से अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। एसडीएम चुरहट विकास आनंद के उक्त निर्णय के बाद आम जनता को सही न्याय की उम्मीद जागी है।

तहसीलदार रामपुर नैकिन का वायरल हुआ था वीडियो

तहसीलदार रामपुर नैकिन आशीष मिश्रा की दिलचस्पी यह थी कि वह स्वयं 14 जून को खसरा नंबर 175 में विश्वनाथ साहू भरतपुर के अवैध अतिक्रमण की नाप कराने के लिए पहुंच गए थे। मनमानी तौर पर नापजोख कराने के बाद तहसीलदार अतिक्रमणकर्ता विश्वनाथ साहू के घर पर बैठकर चाय-नास्ता अपनी टीम के साथ करने लगे। वायरल वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि इस दौरान जब फरियादी संतोष पाण्डेय ने तहसीलदार से फरियाद किया कि सीमा मिलाकर सीमांकन कराया जाए जिससे भूमि की स्थिति स्पष्ट हो सके। जिस पर तहसीलदार ने कहा कि जांच अधिकारी वह हैं। कैसी नाप होनी है इसका निर्धारण भी उनको करना है, आपके कहने से नापजोख नहीं होगी। तहसीलदार ने यह भी स्पष्ट किया कि वह कल ही इस मामले में आदेश जारी कर देंगे और नकल उपलब्ध करा देंगे, आगे जहां जाना है जाते रहो। तहसीलदार से फरियादी के फरियाद करने का वीडियो वायरल होते ही उनकी किरकिरी होनी शुरू हो गई थी। लोग कमेंट कर रहे थे कि तहसीलदार का व्यवहार पूरी तरह से तानाशाही पूर्ण नजर आ रहा है।

इनका कहना है

फरियादी संतोष पाण्डेय के आवेदन पर उक्त प्रकरण की जांच तहसीलदार रामपुर नैकिन से वापस लेकर तहसीलदार चुरहट को सौंप दी गई है ताकि सही तरीके से मामले की जांच हो सकें।

विकास आनंद, एसडीएम चुरहट

तहसीलदार रामपुर नैकिन अशीष मिश्रा के पक्षपात पूर्ण रवैये से मैं संतुष्ट नहीं था। इस कारण एसडीएम चुरहट को आवेदन देकर उक्त मामले की जांच किसी अन्य सक्षम अधिकारी से कराने का निवेदन किया था। जिस पर एसडीएम चुरहट ने तहसीलदार रामपुर नैकिन से जांच हटा कर चुरहट तहसीलदार को सौंप दी है।

संतोष पाण्डेय, निवासी भरतपुर

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें डॉ. अमरनाथ सोनी बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
डॉ. अमरनाथ सोनी बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

डॉ. अमरनाथ सोनी बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भोपाल 16...

Share & Earn