---Advertisement---

एस.एन. द्विवेदी का भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह संपन्न, हजारों लोगों ने दी शुभकामनाए

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

एस.एन. द्विवेदी का भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह संपन्न, हजारों लोगों ने दी शुभकामनाए

सीधी जिला परियोजना प्रशासक एवं जनपद पंचायत कुसमी-मझौली के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी रहे एस.एन. द्विवेदी के सम्मान में स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह स्मृति परिणय वाटिका में भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों तथा हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष मझौली सुनैना सिंह, जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह, जनपद उपाध्यक्ष कुसमी छोटू प्यासी, भूपाल सिंह, सदस्य जमनी देवी, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग जोधा सिंह, विधायक प्रतिनिधि अखिलेश जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शेषमणि पनिका, सरपंच मकरंद सिंह, डॉ. आर.डी. साहू सहित अनेक राजनीतिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक हस्तियां उपस्थित रहीं।

इसके अलावा बेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रवण कुमार मिश्र, शिक्षक विनीत कुमार शुक्ला, शिक्षक संघ के अध्यक्ष हर्ष नारायण सिंह, जीआरएस संघ के अध्यक्ष के.के. द्विवेदी, सरपंच संघ के पदाधिकारी तथा कुसमी, मझौली एवं सीधी जिले के हजारों नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।

वक्ताओं ने कहा कि एस.एन. द्विवेदी ने जिला परियोजना प्रशासक के पद पर रहते हुए कुसमी-मझौली सहित जिले के विभिन्न प्रशासनिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। उन्होंने शिक्षा, स्वच्छता, छात्रावासों की व्यवस्थाओं और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। अंग्रेजी माध्यम बालक छात्रावास सहित कई छात्रावासों में बेहतर व्यवस्थाएं विकसित कराने तथा परिसर में वाटिकाओं के निर्माण एवं संरक्षण को बढ़ावा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

उनके कार्यकाल में कुसमी जनपद पंचायत ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसके लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाथों जनपद को सम्मान एवं शील्ड प्राप्त हुई। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता को लेकर भी उनके योगदान की सराहना की गई।

समारोह के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने एस.एन. द्विवेदी को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम भावुक माहौल में संपन्न हुआ, जहां वक्ताओं ने उनके सरल व्यवहार, कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें डेवा में फिर प्रतिष्ठित हुई बजरंगबली की मूर्ति,थाना प्रभारी के सूझबूझ से टल गई सांप्रदायिक हिंसा की संभावना
डेवा में फिर प्रतिष्ठित हुई बजरंगबली की मूर्ति,थाना प्रभारी के सूझबूझ से टल गई सांप्रदायिक हिंसा की संभावना

डेवा में फिर प्रतिष्ठित हुई बजरंगबली की मूर्ति थाना प्रभारी के सूझबूझ से टल...

Share & Earn