Fire on pistol:पहले पीछा किया और फिर मार दी महिला को गोली

July 30, 2024, 4:30 AM
2 Mins Read
4 Views
20240730 095741 News E 7 Live

Fire on pistol: दिनदहाड़े महिला की गोली मार की हत्या , सीसीटीवी में पूरी घटना हुई कैद 

Fire on pistol: ग्वालियर शहर में इस दिनों बदमाशो के हौसले लगातार बुलंद होते दिखाई दे रहे है,और यही वजह है की यह बदमाश अब पुलिस के लिए भी एक बड़ी चुनौती बनते दिखाई दे रहे है , ताजा मामला ग्वालियर शहर के माधौगंज थाना इलाके पीताम्बर कॉलोनी का है,जहा एक ट्रेवल्स संचालक की मां की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई,हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोग दहशत में हैं।

दरअसल ट्रेवल्स संचालक जब अपनी मां को बाजार से घर वापस लौट रहा था तभी बाइक पर सवार नकाबपोस दो बदमाशो ने उनका पीछा किया और जैसे ही ट्रैवल संचालक घर के बाहर पहुंचा तभी बदमाशो ने हथियार निकाल कर संचालक को टारगेट पर के गोली चला दी। गोली ट्रेवल्स संचालक की मां अनिता गुप्ता को लगी जिसके बाद बदमाश मौके से भाग निकले। वही घायल अनिता गुप्ता को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा खगलने शुरू कर दिए। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश साफ ट्रैवल संचालक का बाइक से पीछा करते हुए दिखाई दे रहे और घर के बाहर पहुंचते ही गोली मारते भी नजर आ रहे हैं। हालांकि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात बदमाशो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है,और आरोपियों की तलाश की जा रही हैं।

अशोक जादौन,सीएसपी

इसे भी पढ़े :-dilapidated house:मकान गिरने से महिला की मौत,बेटा हुआ घायल

यूट्यूब चैनल मे खबरों को पाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें :- https://youtube.com/@e7live?si=_ra1dL4uV3BwVgYb

Exit mobile version