---Advertisement---

50 हज़ार पौधे लगाकर मनाया गया ex mla शरदेंदु तिवारी का जन्मदिन

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

50 हज़ार पौधे लगाकर मनाया गया ex mla शरदेंदु तिवारी का जन्मदिन, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

भारतीय जनता पार्टी मंडल चोरगड़ी के नेतृत्व में शुक्रवार को एक अनोखी पहल देखने को मिली। प्रदेश महामंत्री एवं चुरहट विधानसभा के ex mla शरदेंदु तिवारी जी का जन्मदिन इस बार पौधारोपण कर मनाया गया। मंडल अध्यक्ष नीरज मिश्रा जी के नेतृत्व और मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा जी के संयोजन में यह कार्यक्रम चुरहट विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में एक साथ सम्पन्न हुआ।

मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक लक्ष्य 10 हज़ार पौधे लगाने का था, लेकिन कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के उत्साह ने इसे एक बड़े अभियान का रूप दे दिया। हैस्टैक के अनुसार, कुल 50 हज़ार पौधों का रोपण कर पूर्व विधायक के जन्मदिन को ऐतिहासिक बना दिया गया। इसके साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और हरित क्रांति का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विवेक मिश्रा ने अपने नेता के लिए भावुक शब्द कहे। उन्होंने कहा कि “संघर्षों को स्वीकारा और चुनौतियों को चुना है” — यह वाक्य भले ही स्व. बाबा जी श्री चंद्र प्रताप तिवारी जी का हो, लेकिन उसे चरितार्थ ex mla शरदेंदु तिवारी जी ने किया है। उनका व्यक्तित्व हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है। जहाँ आज राजनीति में लोग व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए समझौते कर लेते हैं, वहीं तिवारी जी ने हमेशा सिद्धांतों को प्राथमिकता दी और संघर्षों का सामना किया।

उन्होंने आगे कहा कि चुरहट जैसी विधानसभा, जहाँ विकास लंबे समय तक उपेक्षित रहा, वहाँ तिवारी जी ने गरीब, दलित, शोषित और पिछड़े वर्ग की आवाज़ उठाने का साहस किया। परिणाम चाहे जो रहे हों, लेकिन उन्होंने समाज के अंतिम पायदान तक खड़े व्यक्ति को जगाने का कार्य किया।

कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि सत्य की जीत भले देर से होती है, लेकिन होती अवश्य है। इस ऐतिहासिक वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ जन्मदिन को जन-आंदोलन और प्रेरणा के उत्सव के रूप में याद किया जाएगा।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें उमरिया में कानून ताक पर, बच्चों से मजदूरी का वीडियो वायरल
उमरिया में कानून ताक पर, बच्चों से मजदूरी का वीडियो वायरल

उमरिया में कानून ताक पर, बच्चों से मजदूरी का वीडियो वायरल उमरिया तपस गुप्ता...

Share & Earn