---Advertisement---

गांव-गांव चौपाल, घर के पास समाधान,8-9 अप्रैल को सिहावल क्षेत्र में विशेष अभियान

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

गांव-गांव चौपाल, घर के पास समाधान,8-9 अप्रैल को सिहावल क्षेत्र में विशेष अभियान

हटवा, पहाड़ी, अमिलिया, कोदौरा, लौआ, सुहौलिया व बहरी में जनसंवाद, जनसुनवाई और हितलाभ शिविर

सीधी जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशन में ग्राम स्तर पर जनसंवाद, जनसुनवाई और हितलाभ वितरण का विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस पहल के तहत प्रशासन अब सीधे गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनेगा और मौके पर ही उनका निराकरण सुनिश्चित करेगा, जिससे नागरिकों को जिला मुख्यालय तक आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

अभियान के तहत 08 अप्रैल को विकासखंड सिहावल के ग्राम हटवा, पहाड़ी एवं अमिलिया में सायंकालीन एवं रात्रिकालीन चौपाल का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद कलेक्टर अमिलिया में रात्रि विश्राम कर स्थानीय नागरिकों से संवाद जारी रखेंगे, ताकि उनकी समस्याओं को बेहतर तरीके से समझा जा सके।

इसी क्रम में 09 अप्रैल को कोदौरा, लौआ एवं सुहौलिया में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं बहरी में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण एवं ‘संकल्प से समाधान अभियान’ के अंतर्गत हितलाभ वितरण शिविर लगाया जाएगा, जहां विभिन्न विभागों द्वारा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान किया जाएगा।

कलेक्टर विकास मिश्रा ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए जिले में इस प्रकार के शिविरों का लगातार आयोजन किया जाएगा। लोग इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, जिससे उन्हें अनावश्यक रूप से जिला मुख्यालय नहीं आना पड़े और उनके समय व धन दोनों की बचत हो सके।

कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों, चौपालों और जनसुनवाई कार्यक्रमों में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखें और शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करें, ताकि उनका त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

प्रशासन की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं का लाभ अधिक पारदर्शी और सुगम तरीके से लोगों तक पहुंचने की उम्मीद है, जिससे “संकल्प से समाधान” की अवधारणा को प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जा सकेगा।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें जिले का नवाचार ‘चिरैया अभियान’ किशोरी स्वास्थ्य जागरूकता का बनेगा मजबूत माध्यम
जिले का नवाचार ‘चिरैया अभियान’ किशोरी स्वास्थ्य जागरूकता का बनेगा मजबूत माध्यम

समय-सीमा बैठकः स्वास्थ्य, राजस्व एवं जनसेवा व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश जिले...

Share & Earn