---Advertisement---

गांव-गांव पहुंचे एसपी संतोष कोरी: जूरी में जनसुनवाई कर सुनी समस्याएं, नशा मुक्ति और साइबर अपराध से बचाव का दिया संदेश”

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

गांव-गांव पहुंचे एसपी संतोष कोरी: जूरी में जनसुनवाई कर सुनी समस्याएं, नशा मुक्ति और साइबर अपराध से बचाव का दिया संदेश”

सीधी जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जूरी में मंगलवार शाम पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांव के बगीचे में आयोजित इस जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी स्वयं पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम शाम 6 बजे से 7 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

जनसुनवाई कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच अनीता सिंह, कलेश्वर प्रजापति, आक्रमण सिंह, दीनेन्द्र सिंह, जगजीवन सिंह, शिव प्रसाद सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण शामिल हुए। वहीं अरुणा द्विवेदी भी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से आवेदन फार्म के माध्यम से शिकायतें ली गईं। कई ग्रामीणों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन एसपी को सौंपे। इस पर एसपी संतोष कोरी ने संबंधित मामलों में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी को दिए।

जनसुनवाई के दौरान एसपी ने ग्रामीणों को जनजागरूकता से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए युवाओं और ग्रामीणों से सहयोग की अपील की। साथ ही साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताते हुए कहा कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी साझा करने से बचें और किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

एसपी ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से इस प्रकार की जनसुनवाई आयोजित की जा रही है, ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन की पहल की सराहना की और अपनी समस्याएं खुलकर अधिकारियों के सामने रखीं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सुबह के अंधेरे में दौड़ रहा कोयले का खेल, बिना कागज पार हो रहे वाहन
सुबह के अंधेरे में दौड़ रहा कोयले का खेल, बिना कागज पार हो रहे वाहन

सुबह के अंधेरे में दौड़ रहा कोयले का खेल, बिना कागज पार हो रहे...

Share & Earn