---Advertisement---

गेरुआ गांव के तालाब में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत,वन विभाग पर लापरवाही के आरोप

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

खौफ का साया,गेरुआ गांव के तालाब में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत,वन विभाग पर लापरवाही के आरोप

एमपी के सीधी जिले के सिहावल जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम गेरुआ में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बड़े तालाबनुमा खाई के पास मगरमच्छ दिखाई देने से पूरे गांव में डर का माहौल बन गया। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे यह घटना सामने आई, जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग अपने मवेशियों व बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए।

वही गांव के निवासी पुष्पेंद्र साकेत ने बताया कि वह रोज की तरह अपने मवेशियों को चराने के लिए बाहर निकले थे। इसी दौरान जब मवेशी पानी पीने के लिए तालाब के पास पहुंचे, तो वे अचानक घबराकर भागने लगे। इस असामान्य व्यवहार को देखकर जब उन्होंने पास जाकर देखा, तो पानी के किनारे एक मगरमच्छ बैठा हुआ दिखाई दिया। यह नजारा देखकर वे हैरान रह गए और तुरंत गांव में सूचना दी।

इसकी सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और मगरमच्छ को देखकर भयभीत हो उठे। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी इस क्षेत्र में मगरमच्छ देखे जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बावजूद इसके वन विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।

जहा गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मौके पर टीम भेजकर मगरमच्छ का रेस्क्यू किया जाए, ताकि किसी बड़ी घटना से बचा जा सके। वहीं इस पूरे मामले में रिजर्व क्षेत्र के डीएफओ राजेश कन्ना टी का कहना है कि उन्हें अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी और टीम को मौके पर भेजकर मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ा जाएगा।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें Sidhi news:कुसमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 गांजा के हरे पौधे जप्त — एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
Sidhi news:कुसमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 गांजा के हरे पौधे जप्त — एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

सीधी जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुसमी पुलिस...

Share & Earn