---Advertisement---

घर में घुसकर युवती को बनाया बंधक, बारी-बारी से किया दुष्कर्म

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सीधी में शर्मनाक वारदात: घर में घुसकर युवती को बनाया बंधक, बारी-बारी से किया दुष्कर्म; पेंटिंग करने आए थे दोनों आरोपी

मध्यप्रदेश के सीधी जिले से एक बेहद सनसनीखेज और रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ जमोड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुताई और पेंटिंग का काम करने आए दो युवकों ने इंसानियत को तार-तार कर दिया। आरोपियों ने घर में अकेली युवती को बंधक बनाकर न सिर्फ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, बल्कि मारपीट कर ऑनलाइन लूट की वारदात को भी अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के चंद घंटों के भीतर ही दोनों दरिंदों को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है।

पेंटिंग के बहाने घुसे, फिर नीयत बिगड़ी

यह खौफनाक घटना गुरुवार दोपहर करीब 3:00 बजे की है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी घर में पुताई और पेंटिंग के सिलसिले में दाखिल हुए थे। उस वक्त युवती घर में बिल्कुल अकेली थी। सूना घर देखकर दोनों की नीयत डोल गई। आरोपियों ने सबसे पहले घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उन्होंने युवती को डरा-धमकाकर उसके मोबाइल फोन से ‘फोन पे’ (PhonePe) के जरिए ₹40,000 ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए।

कमरे में बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

लूटपाट के बाद भी जब बदमाशों का मन नहीं भरा, तो उन्होंने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपियों ने युवती को एक कमरे में बंधक बना लिया। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीड़िता के साथ बेरहमी से मारपीट भी की गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों के घर लौटने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई, जिसके बाद तत्काल थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई गई। रात करीब 8:00 बजे पुलिस ने मामला पंजीबद्ध किया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई: रात में दी दबिश, आरोपी गिरफ्तार

संतोष कोरी, एसपी सीधी ने घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी और पूरी टीम मौके पर पहुँची थी। देर रात ही संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई और सर्चिंग के दौरान दोनों को धर-दबोचा गया। दोषियों पर जल्द से जल्द सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शुक्रवार सुबह गिरफ्तार करने के बाद शाम 5:00 बजे दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। इससे पहले उनका जिला अस्पताल सीधी में मेडिकल परीक्षण कराया गया।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीएमएचओ ने पीएचसी बंजारी का किया औचक निरीक्षण
सीएमएचओ ने पीएचसी बंजारी का किया औचक निरीक्षण

संवाददाता-: अनिल शर्मा साफ-सफाई, प्रसव कक्ष की मरम्मत एवं मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण...

Share & Earn