---Advertisement---

गर्लफ्रेंड ने किया बॉयफ्रेंड का murder, लड़की का नंबर ब्लॉक करना युवक को पड़ा भारी

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

गर्लफ्रेंड ने किया बॉयफ्रेंड का murder, लड़की का नंबर ब्लॉक करना युवक को पड़ा भारी

बिलासपुर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक युवक को फोन ब्लॉक करने की सजा, अपनी जान murder देकर चुकानी पड़ी. दरअसल, पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि सिविल लाइन पुलिस को आज सुबह ये खबर मिली कि एक युवती ने 25 साल के युवक की murder कर दी है. हत्या की वारदात में चाकू का इस्तेमाल किया गया है. बहुत कम ऐसी वारदातें होती हैं जिसमें हत्या का आरोपी कोई लड़की होता है और मृतक कोई युवक. लिहाजा घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस की टीम तुरंत माका-ए-वारदात पर पहुंची.

गर्लफ्रेंड ने किया बॉयफ्रेंड का murder

पूरी वारदात शहर के सिविल लाइन थाना इलाके के शुभम विहार शिक्षक कॉलोनी का है. मृतक युवक जिसका नाम कामता प्रसाद सूर्यवंशी, उम्र 25 साल था, वो कॉलोनी में किराए का मकान लेकर रहता था. पुलिस के मुताबिक मृतक युवक होटल में काम करता था. वारदात वाले दिन युवती युवक के घर पहुंची और उससे कहा कि वो अपना फोन उसे दिखाए. युवक ने जब अपना फोन दिखाने से मना किया तो युवती ने अपने साथ लाए चाकू से उसपर जानलेवा वार कर दिया. चाकू का वार इतना प्राणघातक था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

दोनों की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई. दोनों का एक दूसरे के घर पर आना जाना भी था. आज सुबह लड़की लड़के के घर पहुंची, लड़की के हाथ में चाकू था. युवती ने आते ही युवक से कहा कि वो अपना मोबाइल उसे दिखाए. युवक ने जैसे ही इंकार किया युवती ने युवक पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई: रजनेश सिंह एसएसपी बिलासपुर

युवक और युवती किराए के मकान में रहते थे

मृतक युवक कामता प्रसाद सूर्यवंशी ग्राम कर्रा का रहने वाला था और सिविल लाइन थाना इलाके के एक होटल में होटल स्टॉफ का काम करता था. युवती की पहचान पुलिस ने कर ली है. युवती भी सीपत की रहने वाली है. युवती बिलासपुर के कुडूदंड इलाके में किराए के मकान में रहती है.

युवती अपना नंबर ब्लॉक किए जाने से नाराज थी

पुलिस की शुरूआती जांच में ये जानकारी सामने है कि दोनों के बीच मोबाइल नंबर ब्लॉक करने को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के दौरान कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर युवती ने पास में रखे चाकू से कामता प्रसाद पर हमला कर दिया. चाकू लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर पंचनामे की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं आरोपी युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि फोन नंबर ब्लॉक करने के कारण हत्या का मामला सामने आया है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है. जांच और पूछताछ के बाद हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn