---Advertisement---

गोपद नदी से रातभर अवैध उत्खनन, 30 से अधिक ट्रैक्टर-डग्गियों से परिवहन, ग्रामीणों ने उठाए प्रशासन पर सवाल

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सीधी में बेखौफ रेत माफिया! गोपद नदी से रातभर अवैध उत्खनन, 30 से अधिक ट्रैक्टर-डग्गियों से परिवहन, ग्रामीणों ने उठाए प्रशासन पर सवाल

सीधी। जिले के मड़वास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निधिपुरी स्थित गोपद नदी से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का सिलसिला लगातार जारी रहने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। उनका कहना है कि कई बार शिकायतें और समाचार प्रकाशित होने के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, प्रतिदिन रात करीब 11 बजे से सुबह 7 बजे तक लगभग 30 ट्रैक्टर-डग्गियां गोपद नदी से अवैध रूप से रेत निकालकर परिवहन करती देखी जाती हैं। रातभर वाहनों के लगातार आवागमन से गांव में तेज शोर बना रहता है, जिसके कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और अन्य ग्रामीणों की नींद प्रभावित हो रही है। लोगों का कहना है कि कई बार इस समस्या से प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की निष्क्रियता के कारण अवैध खनन का कारोबार लगातार फल-फूल रहा है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि आखिर किसके संरक्षण में यह पूरा खेल चल रहा है और कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। उनका कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो नदी के प्राकृतिक स्वरूप के साथ-साथ पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान हो सकता है।

इधर, कुसमी थाना क्षेत्र के गोतरा और गुंडुआधार में भी अवैध रेत खनन एवं परिवहन जारी रहने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन क्षेत्रों में भी पूरी रात रेत से भरे ट्रैक्टरों का संचालन होता है और प्रतिदिन लाखों रुपये के अवैध कारोबार की आशंका जताई जा रही है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, खनिज विभाग और पुलिस से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों में संयुक्त अभियान चलाकर अवैध खनन एवं परिवहन पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर नदी क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

नोट: यह समाचार स्थानीय ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों और उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। संबंधित विभागों का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीएमएचओ ने पीएचसी बंजारी का किया औचक निरीक्षण
सीएमएचओ ने पीएचसी बंजारी का किया औचक निरीक्षण

संवाददाता-: अनिल शर्मा साफ-सफाई, प्रसव कक्ष की मरम्मत एवं मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण...

Share & Earn