गोतरा निवासी इंदल सिंह पर भालू ने किया हमला, हाथ और सिर में गंभीर चोट
टमसार – गोतरा गांव के समीप स्थित RF-1515 जंगल में शुक्रवार शाम एक ग्रामीण पर जंगली भालू ने हमला कर घायल कर दिया। घायल की पहचान गोतरा निवासी इंदल सिंह के रूप में हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार इंदल सिंह शुक्रवार शाम को किसी काम से RF-1515 जंगल गए हुए थे, तभी अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके हाथ एवं सिर में चोट आई है।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और रात्रि में ही घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टमसार में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
इस संबंध में टमसार रेंज में पदस्थ डिप्टी रेंजर केदारनाथ मिश्रा ने बताया कि जानकारी मिलते ही वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया है। घायल व्यक्ति को नियमानुसार सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

