---Advertisement---

Mauganj news:17 वर्षों से सेवा दे रहे अतिथि शिक्षकों ने मांगा न्याय

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Mauganj news : 17 वर्षों से सेवा दे रहे अतिथि शिक्षकों ने मांगा न्याय, मऊगंज में सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

Mauganj news : वर्षों से शिक्षा की नींव मजबूत कर रहे अतिथि शिक्षक अब अपने हक और सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं। बुधवार शाम मऊगंज कलेक्टर कार्यालय में अतिथि शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ के जिला अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में शिक्षकों ने वर्षों से लंबित मांगों को दोहराया और पुरानी घोषणाओं को लागू करने की मांग की।

मनोज तिवारी ने बताया कि वे और उनके साथ कई अतिथि शिक्षक-शिक्षिकाएं पिछले 17 वर्षों से कम वेतन में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें न तो स्थायीत्व मिला है, न ही भविष्य की सुरक्षा। ज्ञापन सौंपने वालों में आनंद प्रताप सिंह बघेल, विवेक पाण्डेय, मदनलाल कुशवाहा, अब्दुल मजीद समेत कई शिक्षक शामिल थे।

ये हैं प्रमुख मांगें:

1. अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति आगामी शैक्षणिक सत्र से 1 जुलाई से सुनिश्चित की जाए।

2. जो शिक्षक पात्रता परीक्षा एवं चयन परीक्षा पास कर चुके हैं, उन्हें नियमित किया जाए।

3. माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा में 20 बोनस अंक और 50% आरक्षण की व्यवस्था लागू की जाए।

4. अतिथि शिक्षकों को 12 माह की सेवा अवधि दी जाए तथा आकस्मिक व मातृत्व अवकाश की सुविधा मिले।

5. ट्रांसफर या प्रमोशन के चलते बाहर हुए शिक्षकों को रिक्त पदों पर प्राथमिकता दी जाए।

6. ‘गुरुजी’ योजना की तरह पात्रता परीक्षा लेकर स्थायी नियुक्ति की जाए।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें 6 साल के बेटे ने दी मां को मुखाग्नि, गांव के लोगों ने निभाया फर्ज, प्रयागराज में हुआ पूरा क्रियाकर्म
6 साल के बेटे ने दी मां को मुखाग्नि, गांव के लोगों ने निभाया फर्ज, प्रयागराज में हुआ पूरा क्रियाकर्म

6 साल के बेटे ने दी मां को मुखाग्नि, गांव के लोगों ने निभाया...

Share & Earn