---Advertisement---

Guna news:5 रुपए के सिक्के के पीछे भागते हुए कुए मे गिरा मासूम

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Guna news: 5 रुपए के सिक्के के पीछे भागते हुए गिरने से मासूम की हुई मौत 

Guna news : म्याना थाना क्षेत्र के गजनाई गांव में घर के बाहर खेल रहे 7 वर्षीय मासूम बालक की कुएं में डूबने से मौत हो गई। बालक एक सिक्के से खेल रहा था, जो कुएं की तरफ चला रहा था और फिसलने की वजह से वह कुएं में जा गिरा।

गजनाई गांव के निवासी कृषक माधौलाल कुशवाह का 7 वर्षीय इकलौता बेटा कान्हा कुशवाह गुरुवार को घर से करीब 10 फीट दूर एक अन्य बच्चे के साथ खेल रहा था। कान्हा के पास 5 रुपए का सिक्का था जो लुढ़कते हुए कुएं के पास चला गया, कान्हा उसे पकडऩे के लिए दौड़ा तो उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया।

बताया जा रहा है कि कान्हा के सिर में चोट आई थी , जिसकी वजह से उसकी कुएं में डूबने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली और मासूम का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।

बताया जा रहा है कि कान्हा माधौलाल कुशवाह की दूसरी पत्नि की संतान था। इससे पहले भी माधौलाल कुशवाह की पहली पत्नि की मौत हो चुकी है, जिनकी दो बेटियां थीं। कान्हा माधौलाल के परिवार का इकलौता बेटा था। जिसकी मौत के बाद पूरा परिवार गमगीन हो गया है।

इसे भी पढ़े :-Betul news:27 दिव्यांग बच्चों ने 30 मिनट में सैनिकों के लिए बना दी 440 राखियां

यूट्यूब चैनल मे खबरों को पाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें :- https://youtube.com/@e7live?si=_ra1dL4uV3BwVgYb

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn