---Advertisement---

हाई टेंशन टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चली मशक्कत, प्रशासन और परिजन मनाने में जुटे

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

हाई टेंशन टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चली मशक्कत, प्रशासन और परिजन मनाने में जुटे

सीधी जिले के थाना क्षेत्र मझौली अंतर्गत चुवाही से करमाई रोड स्थित बम्हनमरा टोला के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक हाई टेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान अमर सिंह (35 वर्ष), पिता रामबली सिंह, निवासी खारी देवरी, जिला शहडोल के रूप में हुई है। घटना रविवार 1 मार्च की दोपहर लगभग 12 बजे की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार अमर सिंह अपनी ससुराल करमाई बभनमरा टोला आया हुआ था। बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में घर से निकला और कुछ ही देर बाद पास में स्थित हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई और तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दी गई।

वही सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। तहसीलदार दिलीप सिंह, प्रभारी नगर निरीक्षक विशाल शर्मा, डॉ. राकेश तिवारी सहित पुलिस बल और स्थानीय राजस्व टीम मौके पर मौजूद रही। प्रशासन द्वारा युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार समझाइश दी जा रही है। परिजन भी उसे मनाने और शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

जहा घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसे पुलिस ने नियंत्रित करते हुए सुरक्षित दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए। बिजली विभाग से भी समन्वय स्थापित किया गया ताकि किसी भी प्रकार का खतरा टाला जा सके। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य युवक की जान को सुरक्षित रखना है।

वही फिलहाल युवक को सकुशल नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और मौके पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। पूरे घटनाक्रम पर पुलिस और प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें नगर पालिका में टेंडर का खेल, सब-इंजीनियर पर 25 प्रतिशत कमीशन मांगने के आरोप
नगर पालिका में टेंडर का खेल, सब-इंजीनियर पर 25 प्रतिशत कमीशन मांगने के आरोप

नगर पालिका में टेंडर का खेल, सब-इंजीनियर पर 25 प्रतिशत कमीशन मांगने के आरोप...

Share & Earn